बॉलीवुड

सामंथा ने तलाक के बाद खोला बड़ा राज, जानकर हैरान हो जाएगी नागार्जुन फैमिली! बोली-पहले नहीं…

दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस सामंथा इन दिनों काफी चर्चा में चल रही हैं। कभी सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट में उनका डांस ट्रेंड करने लगता है तो कभी वो अपने तलाक की खबरों से सुर्खियों में आ जाती हैं। बेहतरीन अदाकारा की हर अपडेट्स उनके फैन्स जानना चाहते हैं।

वैसे उनके बयान बहुत कम ही आते हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस का लाइम लाइट से दूरी बनाकर रखना है। फिर भी जब वो कुछ कहती हैं तो सनसनी जरूर फैल जाती है। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा राज खोल दिया है। ये राज उन्होंने तलाक के बाद के बाद खोला है। आइए जानते हैं कि सामथा ने आखिर क्या बयान दे दिया है।

नागा चैतन्य से हो गया था तलाक

सामंथा साउथ फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म पुष्पा में आइटम सॉन्ग करके भी लोगों का खूब दिल जीता था। उनको फिल्मों के दौरान ही साउथ स्टार नागा चैतन्य से प्यार हो गया था। नागा स्टार पुत्र हैं और मशहूर हीरो नागार्जुन के बेटे हैं। घरवालों की रजामंदी से नागा और सामंथा की शादी भी हो गई थी।

दोनों की शादी 7 अक्टूबर 2017 को हुई थी। कुछ समय तक को दोनों के बीच सबकुछ ठीक चला। फिर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। इसके बाद अचानक दोनों ने अपने तलाक का ऐलान कर दिया। 2 अक्टूबर 2021 को दोनों ने तलाक लेकर अपनी-अपनी राहें अलग कर ली थीं। दोनों के अलगाव से फैन्स के दिल भी टूट गए थे।

जानें सामंथा ने तलाक के बाद खोला कौन सा राज

सामंथा ने कुछ ही समय में नागा से तलाक के गम को भुला दिया। इसके बाद वो फिर से अपने काम पर लौट आईं। इन दिनों वो काफी बिजी चल रही हैं। उन्होंने अब बोल्ड अंदाज भी दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने तलाक के बाद बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अब वो काफी बोल्ड चीजें भी कर लेती हैं।

उन्होंने हाल ही में कहा है कि पहले वो ऐसा करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाती थीं। उन्होंने कहा कि वो पहले अपनी स्किन को लेकर काफी असहज फील करती थी। आपको बता दें कि सामंथा ने पीकॉक मैगजीन के लिए बहुत बोल्ड पोज दिए हैं। इनको लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। वो तलाक के बाद अपना बोल्ड अंदाज दिखाती जा रही हैं।

कई बड़े प्रोजेक्ट हैं पाइप लाइन में

सामंथा का कहना है कि उनका खुद पर भरोसा बढ़ गया है। उन्होंने अपनी बोल्ड फोटो को शेयर करते हुए लिखा भी है कि वो अब मैच्योर हो गई हैं। इसके साथ ही काफी कॉन्फिडेंट भी हैं। वैसे तलाक के बाद भी सामंथा के पास प्रोजेक्ट की कोई कमी नहीं है। वो बड़ी-बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें शकुंतलम मूवी में वो अभिनय का हुनर दिखाती नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास यशोदा फिल्म भी है। सामंथा वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फैमिली मैन के सीजन 2 में आतंकी का रोल करके लोगों की खूब वाहावाही बटोरी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button