अध्यात्म

बुरा काल लाती है मृत परिजनों की ये 3 चीजें, इन्हें इस्तेमाल करने की गलती ना करें

इस प्रकृति का एक कड़ा नियम है। जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु भी निश्चित है। मौत के बाद इंसान का शरीर और आत्मा दोनों चले जाते हैं। बस पीछे उसकी यादें और कुछ समान रह जाता है। कई लोग मृत व्यक्ति के इन सामान को इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं की माने तो आपको मृत व्यक्ति की तीन चीजों को कभी यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है। तो चलिए जानते हैं ये चीजें कौन-कौन सी हैं।

कपड़े

गरुड़ पुराण की माने तो हमे मृत शख्स के कपड़ों को भूलकर भी यूज नहीं करना चाहिए। यदि आप इनके कपड़े पहनते हैं तो उनकी आत्मा भी आपके शरीर से जुड़ जाएगी। फिर आपको उनकी और याद सताएगी। आप उन्हें अधिक याद करेंगे तो उनकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिल पाएगी। वह आसपास भटकती रहेगी।

इसलिए मृत व्यक्ति के कपड़े कभी नहीं पहनना चाहिए। आप इनके कपड़ों को यादगार के रूप में संभालकर रख सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें बहती नदी में प्रवाहित कर सकते हैं। या फिर आप इन कपड़ों को किसी गरीब या जरूरतमंद लोगों को दे सकते हैं। इससे मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति भी मिलेगी।

गहने

यह एक ऐसी चीज है जिसके प्रति लोगों का लगाव कपड़ों की तुलना में ज्यादा होता है। लेकिन गरुड़ पुराण कहता है कि हमे मृत लोगों के गहनों को नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से उनकी आत्मा हम से जुड़ जाती है। फिर हमे शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है।

हालांकि आप इन गहनों को संभालकर अपने पास जरूर रख सकते हैं। इसके अलावा आप इन गहनों से दूसरे गहने भी बनवा सकते हैं। यदि मृत शख्स ने मरने से पहले आपको ये गहने गिफ्ट में दिए हो तब आप उन्हें पहन सकते हैं। इस स्थिति में आपको इन्हें पहनने का कोई नुकसान नहीं होगा।

घड़ी

मृत शख्स की घड़ी को इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। कहा जाता है कि मरने के बाद उस शख्स की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा उस घड़ी में आ जाती है। और जब आप इस घड़ी को पहनते हैं तो ये ऊर्जा आपके ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसे पहनने से आपको कष्टों का सामना करना पड़ता है।

इस घड़ी को पहनने से मृत परिजन आपके सपनों में भी आते हैं। इस स्थिति में आप उनकी घड़ी को याद के रूप में सभालकर रख दें। या फिर किसी गरीब को दान भी कर सकते हैं। लेकिन भूलकर भी इस घड़ी को खुद पहनने की गलती न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button