जरा हटके

जानिये कितनी पढ़ी है मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, 16 साल की उम्र में बन गई थी बिलेनियर

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक हैं। उनकी 99 बिलियन डॉलर है। अब मुकेश तो आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं। लेकिन उनकी बेटी ईशा अंबानी भी सुर्खियों में आने में पीछे नहीं है। पिता की तरह ईशा को भी बिजनेस की काफी समझ है। मुकेश अंबानी की बेटी होने के बावजूद ईशा ने अपनी काबिलियत और मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है।

दादा की तरह अच्छी बिजनेसमैन हैं ईशा अंबानी

वैसे तो मुकेश अंबानी के दो बेटे आकाश और अनंत भी फैमिली बिजनेस में काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद ईशा अपने दोनों भाइयों से अलग ही चमकती हैं। उनका व्यक्तित्व और काबिलियत अलग ही लेवल की है। ईशा बेहद कम उम्र से ही बिजनेस के दाव पेच सीखने लगी थी। वे अपने दादा धीरुभाई अंबानी की फेवरेट रही हैं। दादा और पापा से प्रेरणा लेते हुए ईशा ने बिजनेस की दुनिया में अपना अलग नाम बनाया है।

पढ़ाई लिखाई में रही हमेशा आगे

आपको जान हैरानी होगी कि ईशा अंबानी जब महज 16 साल की थी, तभी फोर्ब्स मैगजीन की ‘Youngest Billionaire Heiresses’ में नाम शामिल हो गया था। ईशा ने यूं ही अपना फैमिली बिजनेस नहीं संभाल लिया। बल्कि इसके लिए उन्होंने काफी पढ़ाई भी की है। ईशा ने स्कूलिंग अपने परिवार के स्कूल धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से की है।

आगे की पढ़ाई के लिए ईशा अमेरिका चली गई थी। यहां 2014 में उन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में पढ़ाई की। वहीं 2018 में उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैंफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया। बता दें कि ये वही यूनिवर्सिटी है जहां ईशा के पिता मुकेश अंबानी पढ़ाई किया करते थे। लेकिन उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़ इंडिया आना पड़ा था।

बिजनेस में चलता है खूब दिमाग

ईशा अपने करियर की शुरुआत में McKinsey and Company में बतौर बिजनेस एनालिस्ट काम कर चुकीं हैं। ईशा वर्तमान में Jio और रिलायंस रीटेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं। खबरों की माने तो जब जियो ने फेसबुक को अपनी 9.99 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेची थी तो इसमें ईशा अंबानी का अहम योगदान रहा है।

वहीं अपनी पढ़ाई के दौरान ईशा ने पिता मुकेश अंबानी से Jio 4G को लेकर बात की थी। इसके बाद 2015 में विश्वभर में Jio 4G इंटरनेट लॉन्च किया गया था। कुल मिलाकर ईशा अपने पिता और दादा की तरह एक हुनरमंद बिजनेसमैन हैं। बिजनेस करना उनके रग रग में बसा है।

ईशा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2018 में आनंद पीरामल से शादी रचा ली थी। आनंद पीरामल श्रीराम ग्रुप और पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं। ईशा अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी में अनाब सनाब खर्चा किया था। इस शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button