अध्यात्म

27 सितंबर पद्मिनी एकादशी पर करें यह 8 उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, मिलेगी सुख-समृद्धि

27 सितंबर 2020 को पद्मिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह दिन बहुत ही खास गया है। पुरुषोत्तम मास में यह एकादशी पड़ रही है जिसकी वजह से इसको पुरुषोत्तमी एकादशी भी कहा जाता है। भगवान विष्णु जी को पद्मिनी एकादशी अत्यधिक पसंद है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि जो व्यक्ति पद्मिनी एकादशी का व्रत करता है उसके ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है। जो व्यक्ति पद्मिनी एकादशी व्रत का पालन अपने सच्चे मन से करता है उसको विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। अगर आप चाहते हैं कि भगवान विष्णु जी आपसे प्रसन्न हो तो आज हम आपको पद्मिनी एकादशी पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने वाले हैं। आप यह उपाय अपनाकर अपने जीवन की बहुत से परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

पद्मिनी एकादशी पर करें यह उपाय

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए आप पद्मिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाकर मंत्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:” का जाप करते हुए तुलसी के पौधे की 11 परिक्रमा कीजिए।
  • कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अपना पैसा किसी को उधार दे देता है परंतु पैसा वापस लेने में बहुत कठिनाई होने लगती है। यदि आपका भी पैसा कहीं फंसा हुआ है तो ऐसी स्थिति में पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं, इसके बाद आप अपना मुख पूर्व दिशा की तरफ करके गीता के 11वें अध्याय का पाठ कीजिए, इससे आपका अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

  • अगर आप स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो पद्मिनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को ऋतु फल अर्पित कीजिए, इससे स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी।
  • अगर आप अपने व्यापार में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी को सौंफ अर्पित कर सकते हैं।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे तो आप पद्मिनी एकादशी के दिन निर्धन और जरूरतमंद असहाय व्यक्तियों को भोजन जरूर कराएं। इसके साथ ही आप उन्हें दान-दक्षिणा जरूर दीजिए।

  • अगर आप अपना वैवाहिक जीवन सुखद बनाना चाहते हैं तो पद्मिनी एकादशी के दिन दूध से बनी हुई खीर में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को अर्पित कीजिए।
  • यदि किसी व्यक्ति को अपनी नौकरी में परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी नौकरी की दिक्कत दूर नहीं हो रही है तो आप ऐसी स्थिति में पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के समक्ष 9 मुखी दीपक के साथ एक अखंड ज्योति जलाएं। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे नौकरी में आ रही सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।
  • आजकल के समय में ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी परेशानी धन है। अगर आप धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी को दूध में केसर मिलाकर इनका अभिषेक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button