अध्यात्म

आज शरद पूर्णिमा पर कर लें यह उपाय, होगी शुभ फल की प्राप्ति, तुरंत मिलेगा फायदा

मनुष्य के ऊपर अगर माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहे तो उसके जीवन में कभी भी धन की परेशानी उत्पन्न नहीं होती है, हर कोई व्यक्ति माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने की कोशिश करता है और तरह-तरह के उपाय अपनाता है, ताकि इनके आशीर्वाद से उनको अपने जीवन में किसी चीज की कमी ना हो, आपको बता दें कि आज 13 अक्टूबर 2019 शरद पूर्णिमा का दिन है और यह दिन माता लक्ष्मी जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना गया है।

अगर आप इस दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करते हैं तो आपके जीवन में साल भर धन की कमी नहीं होगी और लक्ष्मी-कुबेर की कृपा बरसेगी, आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, अगर आप शरद पूर्णिमा के दिन कुछ सरल से उपाय करते हैं तो यह बहुत ही कारगर माने गए हैं, आप इस दिन कुछ छोटे से उपाय करके माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन की कई तरह की परेशानियां दूर होंगी और आपको तरक्की के साथ-साथ धन की प्राप्ति हो सकती है।

आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन कौन से करें उपाय

  • शरद पूर्णिमा के दिन आप सफेद फूल, सफेद फल, सफेद चमकीले कपड़े, सफेद अनाज और मिठाइयां चंद्रमा को अर्पित कीजिए, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को पीली और लाल सामग्री अर्पित करते हैं तो यह आपसे प्रसन्न होती है।
  • शरद पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना के लिए बहुत ही खास माना गया है, आप इस दिन अगर मोर पंख को बांसुरी में बांधकर इसकी पूजा करते हैं तो इससे आपको शुभ परिणाम मिलते हैं।

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन की परेशानियां दूर हो और आपको अपने सभी कार्य का तुरंत फल मिले तो इस स्थिति में आप शरद पूर्णिमा के दिन घी का अखंड दीपक जलाएं और उसमें चार लौंग रख दीजिए, इस उपाय को करने से आपको तुरंत फायदा मिलता है।

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सब कुछ बेहतर हो और घर परिवार में खुशियां बनी रहे तो आप शरद पूर्णिमा के दिन घर में पानी रखने वाले स्थान पर स्वास्तिक का निशान बनाएं और हाथ जोड़कर कुशलता की प्रार्थना कीजिए।
  • माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए आप शरद पूर्णिमा की रात को “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप कीजिए, अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपको सौभाग्य का वरदान मिलता है, माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपकी तकदीर बदल सकती है।

ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात को धन की देवी माता लक्ष्मी जी पृथ्वी पर आती हैं और जो व्यक्ति रात के समय जागता है उसके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है, इसलिए आप इस दिन रात में ना सोए और रात भर माता लक्ष्मी जी का स्मरण करते हुए जागरण कीजिए, इससे आपके ऊपर साल भर माता लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button