समाचार

रात में निभाई शादी की रस्में, सुबह दहेज़ की डिमांड पूरी नहीं होने पर दुल्हन को छोड़ लौटी बारात

राजस्थान के भरतपुर में दहेज प्रथा से जुड़ा एक कलंकित कर देना वाला मामला सामने आया है। गौरतलब है कि दहेज के लिए कई लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता है। वहीं ससुराल जाने के बाद कुछ लड़कियों को लगातार दहेज़ के लिए खरी खोटी बातें सुनने को मिलती है। तो कईयों को ससुराल में ही जिंदा जला दिया गया। एक ऐसा ही मामला राजस्थान के भरतपुर का है जहां पर दो बहनों की एक साथ शादी हुई लेकिन दहेज ना देने के कारण दोनों को विदाई के वक्त छोड़कर दुल्हे अपने अपने घर चले गए।

यह मामला भरतपुर के बयाना थाना इलाके के सिकंदरा गांव का बताया जा रहा है। यहां पर दो दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे तो लिए लेकिन जब बारात लौटने का वक़्त हुआ तो दोनों अपनी दुल्हन को छोड़ घर वापस आ गए। ऐसे में लड़की पक्ष के घर हड़कंप मच गया। इसके बाद लड़की पक्ष वाले थाने पहुंचे जहां पर दोनों दूल्हे व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

rajsthan

विदाई के दौरान दहेज के लिए अड़ गए दोनों दूल्हे
सिकंदरा गांव की निवासी दो चचेरी बहन सुषमा भारती और राजकुमारी की शादी 10 मई को हुई। जहां पर रात के समय बारातियों का बड़ी धूमधाम से स्वागत किया। रात के समय शादी से जुडी सारी रस्में पूरी हुई लेकिन जैसे ही सुबह-सुबह विदाई का वक्त हुआ तो दूल्हे के परिजनों ने ढाई लाख रुपए और मोटरसाइकिल, सोने के चैन और अंगूठी दहेज में देने की मांग की। वहीं दोनों दूल्हे ने कहा कि दो बाइक और सोने के जेवरात सहित 5 लाख रुपए दहेज में दिए जाए, तभी वह दोनों दुल्हनों को विदा कर अपने घर ले जाएंगे।

दोनों दूल्हों के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर लड़की पक्ष वाले सकते आ गए और उन्होंने दूल्हे के परिवार वालों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। रिपोर्ट की मानें तो दुल्हनों की विदाई के समय दोनों लड़कियों को घर गृहस्ती से जुड़ी सारी चीजें दी गई थी। रिपोर्ट की माने तो उनकी बारात गढ़ी बाजना थाना इलाके के रामपुर से आई थी।

सजी धजी दुल्हन छोड़ अपने घर लौटे दोनों दूल्हे
वही दोनों दूल्हों को भी कुछ चीजें दी गई थी लेकिन इसी दौरान दोनों ने दो बाइक समेत 5 लाख रूपये, मोटर साइकिल और सोने के कुछ आभूषण की मांग कर ली। इस घटना से दुल्हनों की शादियों में आये रिश्तेदार भी काफी भावुक हो गए, हालाँकि वे भी कुछ नहीं कर पाए। कहा जा रहा है कि, लड़की पक्ष वाले की तरफ से एक दूल्हे को बाइक दी गई थी जिससे यह विरोध और बढ़ गया।

ऐसे में दूसरे दूल्हे का कहना था कि दोनों ही को बाइक दी जाए। जब दुल्हन के पिता यह डिमांड नहीं पूरी कर पाए तो दोनों सजी धजी दुल्हन को छोड़कर बारात वापस ले गए। बारात वापस लौटने के बाद दुल्हन के परिवार वाले पुलिस थाने पहुंचे जहां पर बयाना थाने में दोनों दूल्हे के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया। रिपोर्ट की माने तो अब इस पूरे मामले में बयाना थाना पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button