अध्यात्म

सपने में त्रिशूल दिखने से होता है दुश्मनों का नाश, जाने नाचते हुए भोलेनाथ दिख जाए तो क्या होगा?

सपने देखना हर किसी को पसंद होता है। कई बार इन सपनों को देखने के चक्कर में हम गहरी सोच में पड़ जाते हैं। हमे लगता है कि ये सपने हम से कुछ कहना चाहते हैं। किसी बात का संकेत देना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका संबंध शिवजी से है। इन सपनों को देखने के बाद आपको शिवजी की कृपा मिलती है।

त्रिशूल

त्रिशूल शिवजी का हथियार है। इसे सपने में देखना अच्छा संकेत होता है। इसका अर्थ है शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आप खुश और सुरक्षित रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में लाभ होगा।

आम

सपने में आम का दिखना शुभ माना जाता है। यदि आप ने सपने में आम या इसका पेड़ देख लिए तो समझ जाइए आपके जीवन में मिठास का रंग घुलने वाला है। शिवजी की कृपा से आपके सभी दुख दर्द खत्म हो जाएंगे। जीवन में खुशियां आएगी।

पहाड़

शिवजी को पहाड़ों में रहना पसंद है। वह हिमालय पर अपनी तपस्या किया करते थे। यदि आपने खुद को पहाड़ पर चढ़ते हुए सपने में देख लिया तो ये अच्छी खबर है। इसका अर्थ है भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके साथ है। आपके सभी अटके काम पूरे होने वाले हैं।

गाय का दूध

यदि आप सपने में गाय का दूध देखते हैं तो ये खुशहाली और तरक्की का संकेत होता है। मतलब आपका विकास होने वाला है। आपको जल्द कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आपकी आय में वृद्धि होने वाली है। ऐसा सपना आने पर आप शिव मंदिर में जाकर नंदी को दूध चढ़ा सकते हैं। इससे और भी लाभ होगा।

गुलाब का फुल

सपने में गुलाब का फुल देखना भी शुभ होता है। इसका मतलब है आपके जीवन में सुख, प्रेम और खुशहाली आने वाली है। शिवजी की कृपा से आपको अपना सच्चा प्रेम मिल जाएगा। वहीं कुँवारे लोगों की शादी का योग भी बनेगा।

शिवलिंग

सपने में शिवलिंग का दिखना अमृत पीने के समान होता है। मतलब अब से आपका भाग्य पलट जाएगा। आपको जीवन में कोई परेशानी नहीं आएगी। आपके सभी दुख खत्म हो जाएंगे। यह सपना दिखने पर आपको हर सोमवार शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। चाहे तो घर में या किसी मंदिर में शिवलिंग की स्थापना भी कर सकते हैं।

नाचते हुए शिवजी

सपने में शिवजी को नाचता हुआ देखना भी शुभ होता है। इसका अर्थ है आपके जीवन में खुशी और मधुरता आने वाली है। आप आने वाले समय में एक अच्छा वक्त बिताने वाले हैं। यह सपना आने पर आपको शिवजी की कथा करवानी चाहिए। इससे आपके घर की सारी नेगेटिव ऊर्जा भी चली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button