बॉलीवुड

नोरा फतेही के साथ ऑडिशन्‍स में होता था ऐसा काम, निकल पड़ते आंसू.. रोते हुए जाती थी घर

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। लोग उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए पसंद करते हैं। उनके डांस मूव्स का दीवाना हर युवा है। इसके अलावा उनकी हॉटनेस देखकर भी कईयों के दिल फिसल जाते हैं। आज नोरा भले बड़े मुकाम पर पहुंच गई हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता था। उनके साथ ऑडिशन्‍स में ऐसी-ऐसी चीजें होती थी कि वह रिक्‍शे में रोते हुए घर लौटती थी।

संघर्ष से भरा रहा नोरा का शुरुआती करियर

नोरा फतेही मूल रूप से कनाडा की रहने वाली हैं। यहीं उनका जन्म हुआ था। वह आज (6 फरवरी) अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बतौर डांसर और मॉडल काम किया है। वह भारत जेब में सिर्फ 5000 रुपए लेकर आई थी। शुरुआत में उन्हें एक एजेंसी से कुछ काम मिला। यहां उन्हें हफ्ते के 3000 रुपए मिलते थे।

स्ट्रगल के दिनों में लोग नोरा का बहुत मजाक उड़ाते थे। कनाडा में बचपन बीतने की वजह से उनकी हिंदी खास नहीं थी। हालांकि वह भारत आने के बाद अपनी हिंदी बेहतर करने पर काम कर रही थी। लेकिन वह जब भी ऑडिशन्‍स देने जाती थी लोग उनकी कमजोर हिंदी को लेकर उनका मजाक उड़ाते। वह एक्ट्रेस के सामने ही उनकी हंसी उड़ाते। उनसे अच्छा व्यवहार नहीं करते। इस बात से आहात होकर नोरा के आंसू निकल पड़ते। फिर वह रोते हुए रिक्शे में घर जाती।

ऐसे बनाई इंडस्ट्री में अलग पहचान

हालांकि नोरा ने हार नहीं मानी। वह लगातार मेहनत करती रही। इस इंडस्ट्री में खुद को टिकाए रखा। उन्होंने सबसे पहले साल 2014 में फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। फिर वह कई हिंदी और साईउथ फिल्मों में छोटे मोटे रोल करती रही। उन्होंने ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में भी एक छोटा किरदार किया। उनकी लोकप्रियता में थोड़ा इजाफा बिग बॉस सीजन 9 से हुआ। इसमें आने के बाद लोग उन्हें जानने में दिलचस्पी लेने लगे।

बिग बॉस से निकलने के बाद नोरा 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा बनी। यह शो उनके करियर को बूस्ट करने में सबसे ज्यादा सहायक सिद्ध हुआ। इसमें लोगों को नोरा का असली टैलेंट यानि जोरदार डांस दिखा। फिर नोरा को साल 2018 में फिल्म सत्यमेव जयते के दिलबर सॉन्ग नाचने का मौका मिला। इस गाने ने उन्हें और भी फेमस कर दिया। बस इसके बाद से वह हर फिल्म मेकर की आइटम नंबर के लिए पहली पसंद बन गई।

अब नोरा इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन चुकी हैं। वह डांस रियलिटी शो भी जज कर चुकी हैं। वहीं उनके खाते में कई फिल्में भी आ चुकी हैं। हालांकि वह अभी तक बतौर लीड एक्ट्रेस किसी हिट फिल्म में नजर नहीं आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button