अध्यात्म

बुधवार को बस एक मंत्र के जाप से परिवार की दरिद्रता होगी दूर, अनेकों मनोकामनाएं होंगी पूरी

मान्यता अनुसार कोई भी शुभ कार्य सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा के बिना संपन्न नहीं माना जाता है। भगवान गणेश जी रिद्धि-सिद्धि के देवता माने जाते हैं और यह प्रथम पूजनीय देव है। यदि इनकी कृपा दृष्टि किसी व्यक्ति पर हो तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर-परिवार की दरिद्रता समाप्त हो जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। यदि आप बुधवार को कुछ सरल से उपाय करते हैं तो इससे आप अपने परिवार की दरिद्रता से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम आपको गणेश मन्त्रों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आप किसी भी एक मंत्र का जाप रोजाना नियमित रूप से 108 बार करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा और कुछ ही दिनों में घर की दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। शास्त्रों में यह मंत्र बहुत ही प्रभावी माने गए हैं।

बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जाप

1. परिवार की दरिद्रता दूर करने के लिए करें इस मंत्र का जाप

व्यक्ति अपने जीवन में धन कमाने की बहुत कोशिश करता है परंतु ज्यादातर लोग मेहनत करने के बावजूद भी धन कमाने में सफल नहीं हो पाते हैं। घर-परिवार में धन का अभाव बना रहता है। घर में दरिद्रता छाई रहती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार की दरिद्रता जल्द ही दूर हो जाए तो आप बुधवार के दिन मंत्र “ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट्। या ॐ श्री गणेश ऋण छिन्धि वरेण्य हुं नमः फट।।” का जाप कर सकते हैं।

2. इस मंत्र से होता है मंगल ही मंगल

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो और आपके जीवन में सब कुछ मंगल ही मंगल हो तो इसके लिए आप बुधवार के दिन मंत्र “ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा” का जाप करें। इससे आपको शीघ्र ही लाभ मिलेगा। यह हरिद्रा गणेश साधना का चमत्कारिक मंत्र है। यदि आप इसका जाप करते हैं तो इससे सर्वत्र मंगल ही मंगल होता है।

3. मुकदमे बाजी में सफलता प्राप्ति हेतु

यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है और आप चाहते हैं कि उसमें आपको सफलता हासिल हो तो इसके लिए आप मंत्र “ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः” का जाप कीजिए। इसके अलावा यदि किसी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा है, कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त करनी है, अपने शत्रुओं से मुक्ति पानी है तो इसके लिए आप इस मंत्र “ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय सर्वाय सर्वगुरवे लम्बोदराय ह्रीं गं नमः” का जाप कर सकते हैं।

4. यात्रा सफल बनाने का मंत्र

अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि आपके द्वारा की गई यात्रा में सफलता हासिल हो तो आप ऐसी स्थिति में मंत्र “ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य कारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।।” का जाप कीजिए।

5. मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए इस मंत्र का करें जाप

यदि आपकी कोई मनोकामना अधूरी रह गई है और आपको शीघ्र ही अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करना है तो ऐसे में आप मंत्र “ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा” का जाप कीजिए। इस मंत्र के जाप से एक साथ अनेकों मनोकामनाएं पूर्ण होने लगती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button