दिलचस्प

100 लोगों को को गुलाब देकर लड़की ने किया प्रपोज, शादीशुदा और बूढ़े मर्द भी हैं शामिल, देखें Video

कहते हैं खुशी बांटने से बढ़ती है। कभी-कभी हमे यूं ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देनी चाहिए। इससे दिल को अच्छा लगता है। इससे आपका और सामने वाले का दिन स्पेशल और यादगार बन जाता है। महजबीन अली नाम की लड़की ने भी ऐसा ही कुछ करना चाहा। उसने 100 अनजान लोगों को गुलाब के फूल दिए। इतना ही नहीं उसने कइयों को प्रपोज भी किया। इसके बाद उसे जो रिएक्शन मिले वह लाजवाब थे।

लड़की ने 100 लोगों को दिए गुलाब

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली की एक लड़की का अनोखा वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। महजबीन अली नाम की ये लड़की बताती है कि उसने अपने वैलेंटाइन डे को स्पेशल बानने के लिए 24 घंटे के अंदर 100 लोगों को गुलाब दिए। इस दौरान उसने सबसे पहले एक ऐसे आदमी को गुलाब दिया जो अपने तीन बच्चों और बीवी के साथ टहल रहा था। उसने सभी को बताया कि वह खुशियां बांटने के लिए गुलाब दे रही हैं।

कुछ देर बाद लड़की ने बांग्लादेश से भारत आए एक परिवार को गुलाब दिया। फिर सड़क पर ब्रेसलेट बेच रही बच्चियों को भी गुलाब दिए। दिलचस्प बात ये रही कि कई लोगों ने लड़की से गुलाब लेने से इनकार भी कर दिया। उन्हें शक हुआ कि पैकेट में गुलाब की जगह कुछ और भी है। बाद में लड़की एक कपल को गुलाब देती है। तब पता चलता है कि वह पाकिस्तान से आए हैं। पत्नी भारतीय जबकि पति पाकिस्तानी है।

मिला लोगों का मजेदार रिएक्शन

इसी कड़ी में लड़की एक बुजुर्ग शख्स को भी गुलाब देती है। वहीं एक लड़की उन्हें चुनौती देती है कि वह भेलपुरी वाले भैया को गुलाब देकर दिखाए। बाद में महजबीन यह चैलेंज भी पूरा कर लेती है। अंत में उसके पास जीतने भी गुलाब बच जाते हैं वह उन्हें सड़क पर समान बेच रहे एक बच्चे को दे देती है। ताकि वह इन गुलाबों को बेचकर कुछ पैसे कमा सके।

लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अधिकतर लोगों ने लड़की की तारीफ की। कहा कि लोगों में खुशियां बांटना अच्छी बात है। आपने कई लोगों का दिन खास बना दिया। वहीं कुछ ने लड़की की आलोचना की। कहा कि तुमने ये सब बस पब्लिसिटी और ज्यादा व्यूज पाने के लिए किया है। तो चलिए अब आप ही वीडियो देखकर बताइए इस मामले पर आपकी क्या राय है।

यहां देखें वीडियो

वैसे आपको लड़की का यह अंदाज कैसा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button