बॉलीवुड

सरसों के खेत में पहुंची सपना चौधरी, सरेआम की इस चीज की मांग, सामने आया Video

भारत में लोगों को डांस करना और देखना बहुत अच्छा लगता है। इस डांस के दम पर कई लोग फेमस हो जाते हैं। अब हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को ही देख लीजिए। सपना का बचपन गरीबी में बीता। पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। ऐसे में उन्होंने गली मोहल्लों के स्टेज शो में नाचना गाना शुरू कर दिया।

सपना की मेहनत रंग लाई और वह पूरे हरियाणा की नंबर 1 डांसर कहलाने लगी। फिर देश के बाकी हिस्सों से भी उन्हें प्यार मिला। बिग बॉस रियलिटी शो में भी उन्हें देखा गया। यहां आने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। यहां से उन्हें कुछ फिल्मों में आइटम नंबर करने का मौका मिला। और आज सपना बड़े-बड़े स्टेज शो करती हैं। वह अपने म्यूजिक वीडियो भी रिलीज करती रहती हैं।

सरसों के खेत में नाची सपना

हाल ही में सपना अपने म्यूजिक वीडियो को प्रमोट करने खेत में जा पहुंची। वह सलवार सूट पहन सरसों के खेत में डांस करने लगी। उन्होंने हरियाणवी गीत ‘मेरी जुत्ती शहर लाहौर से मंगवा दो राजाजी’ पर डांस किया। इस दौरान उनके लटके झटके देख फैंस बड़ा खुश हुए। हमेशा की तरह सपना ने बहुत शानदार डांस मूव्स किए। वहीं उनके चेहरे के हाव भाव ने भी सबका दिल जीत लिया।

सपना का यह अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि कमेंट सेक्शन में तारीफ़ों की झड़ियां लग गई। एक ने कहा “शादी के बाद भी सपना का चार्म नहीं गया।” दूसरे ने कहा “इनकी एनर्जी देखकर कहीं से कहीं तक नहीं लगता कि ये एक बच्चे की मां हैं।” एक और शख्स कहने लगा “सपना ने हमेशा की तरह दिल जीत लिया। इनके आने से चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है।”

यहां देखें सपना का खेत में डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

मां बनने के बाद भी कर रही काम

बताते चलें कि सपना चौधरी 32 साल की हो गई हैं। उन्होंने 2021 में वीर साहू से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है। सपना ने अपनी शादी की बात फैंस से कुछ दिनों छिपाए रखी थी। उनकी शादी का पता लगते ही फैंस हैरान रह गए थे। सपना शादी के बाद भी काम कर रही हैं। उनका न्यू म्यूजिक एलबम ‘जूती छू छू’ रिलीज हो चुका है। यह फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Haryanvi (@zmcharyanvi)

वैसे आपको सपना का डांस कैसा लगता है? कमेंट कर अपनी राय रखें। वीडियो पसंद आया तो दूसरों के साथ शेयर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button