बॉलीवुड

दोनों घंटा शादी करेंगे, बस टाइम पास कर रहे हैं.. मलाइका-अर्जुन पर भड़के फैंस, सुनाई खरी खोटी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika arora and arjun kapoor) बॉलीवूड के पॉपुलर कपल हैं। वे आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों साल 2017 से रिलेशनशिप में हैं। ये वही साल है जब मलाइका ने अरबाज खान से तलाक लिया था। इस तलाक की वजह अर्जुन कपूर ही थे। शुरुआत में कपल मीडिया के सामने खुलकर नहीं आता था। लेकिन अब वह बिंदास कहीं भी आते जाते हैं। यहां तक कि अपने प्यार का इजहार करने से भी नहीं शरमाते हैं।

एक बार फिर ट्रोल हुए अर्जुन-मलाइका

अर्जुन और मलाइका आपस में बड़े खुश हैं। लेकिन फैंस इनके रिश्ते से कभी खुश नहीं दिखते हैं। वह इस प्रेमी जोड़े को आए दिन ट्रोल करते रहते हैं। इसकी एक सबसे बड़ी वजह अर्जुन का उम्र में मलाइका से 12 साल छोटा होना है।

ऊपर से अर्जुन कुंवारे हैं तो मलाइका तलाकशुदा है। अब इन दोनों को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि इनका प्यार सच्चा है। लेकिन लोगों को ये बात आंख में सुई की तरह चुभती है। इसलिए वह इन्हें कभी मां-बेटा तो कभी दादी-पोता कहकर चिढ़ाते हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में गई थी। यह पार्टी करीना कपूर के घर रखी गई थी। इस पार्टी में अर्जुन कपूर भी शामिल हुए थे। जब अर्जुन और मलाइका पार्टी से लौटे तो पैपाराजी ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान अर्जुन ब्लैक रंग के कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए। वहीं मलाइका की ब्राउन चेक्स वाली पैंट और अतरंगी टॉप ने सभी का ध्यान खींचा। एक यूजर ने तो मलाइका को ये तक बोल दिया कि वह उर्फ़ी जावेद का टॉप पहनकर आ गई।

शादी को लेकर फैन ने उड़ाया मजाक

मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर कई बार अफवाहें उड़ी। लेकिन इतने सालों के रिलेशन के बाद भी दोनों ने अभी तक शादी नहीं की। ऐसे में एक यूजर ने इस बात को लेकर निशाना साधा और कहा “दोनों घंटा शादी करेंगे। बस टाइम पास चल रहा है इनका।” वहीं एक शख्स ने अर्जुन कपूर की हालत देख कहा “मलाइका ने अर्जुन को भी अंकल बना दिया। अब वह उसका बाप लगता है।” एक और बंदा कहने लगा “आखिर मीडिया इन्हें इतना भाव क्यों देती है? हमेशा अकड़ में रहते हैं ये दोनों।”

बताते चलें कि बीते दिनों हॉटस्टार पर मलाइका अरोड़ा की लाइफ पर आधारित एक रियलिटी शो भी आया था। इसके एक एपिसोड में स्टैन्ड अप कॉमेडी करते हुए एक्ट्रेस ने अपने और अर्जुन की ट्रोलिंग पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि लोग अक्सर कहते हैं मैंने अर्जुन की लाइफ बर्बाद कर दी। अब वह कोई स्कूल जाता बच्चा तो नहीं है जो मेरे आने पर पढ़ाई में फोकस नहीं कर पा रहा। वह बड़ा हो चुका है। मैं भी बड़ी हूँ। हम दोनों अपनी लाइफ के निर्णय ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button