राशिफल

12 साल बाद आपस में मिल रहे गुरु-शुक्र, ये राशियां मनाएगी जश्न, दोनों हाथों से बटोरेगी पैसा

ग्रहों का अपनी स्थिति बदलना हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। कई बार दो ग्रह एक ही राशि में प्रवेश कर लेते हैं। इससे खास योग या युति का निर्माण होता है। इस बार होली वाले दिन गुरु और शुक्र मीन राशि में एकसाथ विराजित रहने वाले हैं। यह दोनों पूरे 12 साल बाद इस स्थिति में आ रहे हैं। ऐसे में 8 मार्च होली से कुछ खास राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इनके ऊपर देवी देवताओं की भरपूर कृपा रहेगी। तो चलिए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है।

मेष राशि

शुक्र और गुरु की युति मेष राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ देगी। इन्हें जॉब के नए ऑफर आएंगे। धन कमाने के नए अवसर भी मिलेंगे। जो लोग बीजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें होली के बाद इस शुभ काम को स्टार्ट कर देना चाहिए। कहीं पैसा निवेश करने पर भविष्य में आपको उसमें लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा।

आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता हाथ लगेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में निर्णय आपके पक्ष में होगा। विवाह के योग भी बन सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मकान की खरीदी या बिक्री का योग बन सकता है। समाज में इज्जत बढ़ेगी। लाइफ पार्टनर से धन लाभ होगा। संतान सुख मिलेगा।

वृष राशि

शुक्र गुरु की युति वृष राशि वालों के लिए वरदान से कम नहीं होगी। इनके अच्छे दिन 8 मार्च से शुरू हो जाएंगे। लाइफ के सभी दुख समाप्त हो जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। काम के सिलसिले में दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपको बड़ा धन लाभ देगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बीजनेस में मुनाफा डबल हो सकता है।

शत्रु आपके सामने हार मान लेंगे। मासिक आय में वृद्धि होगी। पैसा कमाने के बहुत से अवसर मिलेंगे। बस आपको इन मौकों को हाथ से जाने नहीं देना है। कुंवारे लोगों की शादी तय हो सकती है। भगवान में आस्था बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने रोग दूर होंगे। सेहत में सुधार होगा। छात्रों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए भी शुक्र और गुरु का मिलन लाभकारी रहेगा। इन्हें अपना पुराना प्यार वापस मिल जाएगा। अटके हुए काम समय पर होंगे। किस्मत आपका खूब साथ देगी। दुश्मन आपके सामने घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। धन कमाने के नए स्त्रोत मिलेंगे।

सेहत अच्छी रहेगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। सुखद यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। इसके आने से आपका भाग्य बदल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button