मनोरंजन

दुल्हन ने की दूल्हे की हालत खराब, सबके सामने पकड़कर करने लगी ऐसा, सदमे में चला गया बेचारा -Video

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के सपने वह बरसों से देखने लगती है। उसके दिमाग में पहले से इसकी प्लानिंग भी चलती है। मैं शादी के दिन क्या पहनूँगी, कैसे एंट्री करूंगी, शादी का डेकोरेशन कैसा होगा और मैं किस गाने पर कैसा डांस करूंगी, इन सब चीजों के बारे में वह पहले से सोचकर रखती है। वहीं दूसरी तरफ अधिकतर दूल्हे इतनी प्लानिंग नहीं कर पाते हैं। खासकर डांस में उनका हाथ थोड़ा तंग रहता है।

दूल्हे को पकड़कर खूब नाची दुल्हन

ऐसे में जब शादी वाले दिन दुल्हन अपने दूल्हे को जबरन डांस करने सबके सामने खड़ा कर दे तो उसका नर्वस होना जायस है। ऐसा ही कुछ मजेदार नजारा हाल ही में एक शादी में दिखा। यहां दुल्हन ने सभी मेहमानों के सामने अचानक से दूल्हे को बीच में खड़ा कर दिया। इसके बाद वह दूल्हे के आसपास मटक-मटक कर डांस करने लगी। हालांकि इस दौरान दूल्हे की हालत पतली हो गई। वह दुल्हन की इस हरकत से नर्वस हो गया।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का दिन है। दूल्हा सभी मेहमानों के बीच में खड़ा है। वहीं दुल्हन उसके ईद गिद घूमकर डांस कर रही है। वह ‘मेरे सइयां सुपरस्टार’ गाने पर नाचती है। इस दौरान कई बार दूल्हे से चिपकती भी है। दुल्हन पूरे आत्मविश्वास के साथ नाचती है। वहीं दूल्हा डरा और सहमा सा नजर आता है। वह बस एक जगह पुतला बनकर खड़ा रहता है। उसे समझ नहीं आता कि क्या करना है।

नर्वस दूल्हे की हालत देख नहीं रुकेगी हंसी

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर prabhatweddingvlogger नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ में दूल्हे के मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “मैडम आपका सइयां सदमे में चला गया”। दूसरा बोला “मैं दूल्हे की हालत समझ सकता हूं। मुझे भी डांस के नाम पर कुछ नहीं आता। कोई जबरन नचवाता है तो ऐसी हालत हो जाती है।” एक और बंदा कहता है “लगता है शादी के बाद भी दुल्हन ही दूल्हे को दबाकर रखने वाली है।”

एक शख्स कहने लगा “दुल्हन यदि दूल्हे को शादी के पहले डांस सीखा देती तो आज बेचारा इतना नर्वस नहीं होता।” फिर एक कमेंट आता है “दूल्हे की हालत देखकर मुझे बड़ी दया आ रही है। लेकिन हंसी भी आ रही है। बड़ी अजीब सिचूऐशन में फंस गया दूल्हा।” बस ऐसे ही और भी लोग मजे लेने लगे। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के दूल्हा दुल्हन का यह मजेदार वीडियो देख लीजिए।


वैसे आप दूल्हे की जगह होते तो क्या करते? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button