बॉलीवुड

‘बाहुबली’ से लेकर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ तक, इन फिल्मों को न कहकर आज भी पछता रही हैं सोनम कपूर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। सोनम ने फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बावजूद सोनम का करियर बुलंदियों पर नहीं पहुंच पाया। इस बीच उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचा ली और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई।

sonam kapoor

बता दें, सोनम कपूर जल्द ही मां भी बनने वाली है। वह आज अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं सोनम कपूर की ठुकराई हुई कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जो शायद वे साइन कर लेती तो आज फिल्म इंडस्ट्री में उनका मुकाम कुछ और ही होता। आइए जानते हैं सोनम कपूर की रिजेक्ट की गई फिल्मों के बारे में..

रब ने बना दी जोड़ी

sonam kapoor

मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘रब ने बना दी’ जोड़ी बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। कहा जाता है कि अनुष्का शर्मा से पहले सोनम कपूर को यह फिल्म ऑफर की गई थी। लेकिन सोनम ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया जिसके बाद अनुष्का शर्मा को यह रोल दिया गया। यदि सोनम इस फिल्म में काम करती तो उनके करियर में चार चाँद लग जाते हैं।

रामलीला

sonam kapoor

मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ में भी संजय लीला भंसाली ने पहले सोनम को ही कास्ट किया था। लेकिन किसी कारणवश सोनम कपूर इस किरदार को नहीं निभा पाई। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने यह फिल्म की और रिलीज के बाद ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। गौरतलब है कि, इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक नया मुकाम हासिल हुआ था।

काइट्स

sonam kapoor

मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काइट्स’ में भी अभिनेत्री सोनम कपूर को लिया जाना था। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले सोनम कपूर से ही बात की गई थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया। ऋतिक रोशन की यह फिल्म उनकी सफल फिल्मों में से एक है।

बाहुबली

sonam kapoor

फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक फिल्म ‘बाहुबली’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। बता दे इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के साथ अवंतिका के रोल में मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिखाई दी थी। लेकिन कहा जाता है कि तमन्ना भाटिया से पहले इस रोल को सोनम कपूर को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने यह किरदार करने से मना कर दिया। सोनम बाहुबली जैसी फिल्मों में काम करती तो आज उनका मुकाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ऊंचा होता।

sonam kapoor

बता दें, सोनम कपूर ने अब तक अपने करियर में ‘आयशा’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘रांझणा’, ‘खूबसूरत’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह बॉलीवुड से दूर है क्योंकि वह जल्द ही मां बनने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button