दिलचस्प

फलों को खाने का सही समय : गलत टाइम पर इन्हें खाने से लाभ की जगह हो सकता है नुकसान

फल खाना सभी को पसंद होता है। इसे खाकर हमे कई विटामिन मिलते हैं। सेहत भी अच्छी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर फल को खाने का सही समय होता है। इस समय पर इनका सेवन लाभकारी होता है। वहीं गलत टाइम पर इन्हें खाने से लाभ की जगह नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा फल कब खाना चाहिए।

फलों को खाने का सही समय

1. पपीता:

यह सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। यह आंतों की सफाई करता है। कब्ज दूर करता है। इसे खाने का सबसे अधिक लाभ तब मिलता है जब आप इसे खाली पेट (eat papaya empty stomach) खाएं।

2. सेब:

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सेब बेस्ट होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन ए जैसे तत्व आंख, स्किन, पेट और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। एक सेब रोज खाने से बीमार होने के चांस कम हो जाते हैं। इसे खाने का सही समय सुबह नाश्ता (eat apple in breakfast) होता है।

3. संतरा-अंगूर:

यह फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इनके कई लाभ है। लेकिन इन अम्लीय खाद्य पदार्थ या एसिडिक फूड्स (acidic foods) को रात को नहीं खाना चाहिए। ये एसिड रिफ्लक्स को ट्रिगर कर एसिडिटी या अपच की प्रॉब्लम कर सकते हैं। इसलिए इसे सुबह दिन की शुरुआत जैसे 10 बजे के आसपास खाना चाहिए।

4. शरीफा (सीताफल):

यह बेहद मीठा फल होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे नहीं खाना चाहिए। वहीं बाकी लोगों को इसे नाश्ते में या दिन में ही खाना चाहिए। इससे आप दिनभर काम कर इसका हाई शुगर लेवल पचा सकते हैं। इसके सेवन से फाइबर, कैल्शियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

5. केला:

इसे खाने का सही समय दोपहर में लंच के बाद होता है। इसे आपको काला नमक डालकर खाना चाहिए। इससे यह आसानी से पच जाएगा और आपकी पाचक क्रिया को भी तेज कर देगा। इसका सेवन आपको ब्लोटिंग और कब्ज की प्रॉब्लम से बचाता है।

6. अनार:

यह फल फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन से भरपूर रहते हैं। इसके सेवन से हार्मोनल गड़बड़ियां कम होती है। भूख भी कंट्रोल में रहती है। यह आपको मोटा होने से बचाता है। इसे रात में नहीं खाना चाहिए। आप इसे नाश्ते या लंच में खा सकते हैं।

7. कीवी:

यह फल सेरोटोनिन (serotonin) और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे खाने से सेहत को बहुत लाभ होते हैं। इसे सोने से पहले खाना चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है। यह फल बाकी फलों से महंगा जरूर होता है, लेकिन इसके लाभ भी जबरदस्त होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button