राशिफल

राशिफल 22 जनवरी: सूर्य देव की कृपा से इन 4 राशियों को करियर में मिलेगा लाभ, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको रविवार 22 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 22 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में तनाव भरा हो सकता है लेकिन आपको किसी भी स्थिति को चतुराई से निपटाना होगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आज आपके सामने कई नई आर्थिक योजनाएं आ सकती हैं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। फिजूल खर्चो में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बने हुए हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसका परिणाम सफल होगा। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जाएगा। संपत्ति का बंटवारा आज आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में कुछ नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज छोटे बच्चों को तोहफे मिलेंगे, जिससे बच्चे पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत उत्तम नजर आ रहा है। धन से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कमाई बढ़ेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा हुआ काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। गुप्त शत्रु आपके कामकाज में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर घर के बड़ों से बातचीत कर सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं, तो आपको अपने बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। इस समय उनका मार्गदर्शन आपके लिए बेहद जरूरी है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आप अपनी कड़ी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। कम प्रयास में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरत के मुताबिक पैसों का इंतजाम हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आज परिवार की समस्याएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। माता-पिता और गुरुजनों से संबंध मधुर रहेंगे। घर परिवार या फिर रिश्तेदारी में कोई धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है अन्यथा छोटी परेशानी बड़ी होते हुए देर नहीं लगेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। धन पाने में भी सफल रहेंगे। पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं तो उससे पहले अच्छे से सोच विचार जरूर कर लीजिए। माताजी से सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button