मनोरंजन

अनंत अंबानी की सगाई में नन्हें पृथ्वी ने किया जमकर इंजॉय, दादा मुकेश अंबानी का नहीं छोड़ साथ

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई काफी शाही अंदाज में हुई। इस सगाई में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। इसके अलावा राजनीतिक और अन्य व्यवसाय से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। इन सबके बीच में अनंत और राधिका की सगाई में सबसे ज्यादा एंजॉय किया। मुकेश अंबानी की पोती पृथ्वी अंबानी ने.. बता दे पृथ्वी अंबानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

radhika merchant

दादा मुकेश अंबानी के साथ घूमते दिखे नन्हे पृथ्वी
बता दें, अंबानी परिवार में जब भी कोई भी फंक्शन होता है तो शाही अंदाज से पूरा होता है। ऐसे में अनंत और राधिका की सगाई भी बहुत ही भव्य तरीके से की गई। वही मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी ने भी जमकर एंजॉय किया। इस दौरान वह सफेद पेंट और प्रिंटेड जैकेट पहने हुए नजर आ रहे थे।

radhika

वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पृथ्वी अंबानी अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ घूमते हुए नजर आए। उन्होंने चाचू की सगाई में जमकर एंजॉय किया। साथ ही उन्होंने सगाई में होने वाली रस्मों को भी बड़े ही उत्साह से देखा। रस्मों से जुड़ी तस्वीरें अंबानी फैन पेज द्वारा साझा की गई है। इन वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, पृथ्वी अपने दादा मुकेश अंबानी के साथ पूरे कार्यक्रम स्थल पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

radhika

धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी का दूसरी जन्मदिन
बता दें, पृथ्वी 2 साल के हो गए हैं। 2 जनवरी 2023 को अंबानी परिवार में उनका बर्थडे मनाया गया था जिसमें भी कई स्टार किड्स शामिल हुए थे। यूं तो पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर 2022 को हुआ था, लेकिन 2 जनवरी को उनके यहां पर ग्रैंड पार्टी की गई थी। बात करें आकाश और श्लोका मेहता के बार में तो इनकी शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी जिसमें मुकेश अंबानी ने काफी पैसा लगाया था।

बता दे इस दौरान भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में खुद बॉलीवुड सितारें खाना परोसते दिखे थे। रिपोर्ट की मानें तो श्लोका मेहता आकाश को स्कूल के दिनों से जानती थी। वही उनकी बहन ईशा अंबानी से उनकी काफी अच्छी दोस्ती थी। ऐसे में उनकी धीरे-धीरे आकाश अंबानी से भी दोस्ती हो गई। श्लोका मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की फाउंडर हैं जिसके माध्यम से वह एनजीओ को हेल्प करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button