अध्यात्म

गरुड़ पुराण: यह 3 काम करने से खुश होती है मां लक्ष्मी, 24 घंटे बरसता है धन

हिंदू धर्म में कुल 18 पुराणों का जिक्र है। इसमें गरुड़ पुराण का भी विशेष महत्व है। इस पुराण में भगवान विष्णु से जुड़ी कई बातें बताई गई है। इसकी एक वजह ये है कि गरुड़ भगवान विष्णु के वाहन भी हैं। गरुड़ पुराण में अधिकतर जीवन और मृत्यु से जुड़ चीजें कही गई है। खासकर की मौत के बाद क्या-क्या होता है इसका वर्णन विस्तार से किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गरुड़ पुराण में ज्ञान, विज्ञान, धर्म, नीति से जुड़ी कई बातें भी कही गई है।

आज हम आपको गरुड़ पुराण की कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिससे आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके अनुसार यदि आपके जीवन में धन से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। इन उपायों को कर आप आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं। फिर आपके जीवन में पैसों की समस्या नहीं रहेगी।

साफ कड़पे पहनें

गरुण पुराण की माने तो व्यक्ति को हमेशा साफ सुथरे और सुंगधित कपड़े ही पहनना चाहिए। इससे आपके पास धन की आवक होगी। साथ ही सौभाग्य भी प्राप्त होगा। इसके विपरीत गंदे कपड़े पहनने वालों से मां लक्ष्मी कोसों दूर रहती है। उन्हें धन लाभ नहीं होता है। ये गंदे कपड़े उनके जीवन में दरिद्रता और दुर्भाग्य लाते हैं। साफ सुथरे कपड़े पहनने से मन भी अच्छा और सकारात्मक रहता है। इससे आपका काम में फोकस भी बढ़त है। नतिजन आप ज्यादा पैसा कमाते हैं।

घर में गंदगी न होने दे

सिर्फ खुद को साफ सुथरा रखने से काम नहीं चलता है। कुछ लोग खुद तो सज संवर के रहते हैं, लेकिन घर को गंदा रखते हैं। यह गंदगी घर में नेगेटिव एनर्जी लाती है। इसे देख मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। उस घर में कदम नहीं रखती है। ऐसे में घर को साफ सुथरा रखना चाहिए। धूल मिट्टी और मकड़ी के जाले नहीं बनने देना चाहिए। एक साफ घर सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है। घर में धन की आवक बढ़ती है।

क्षमता से अधिक दान नहीं देना

गरुड़ पुराण में एक श्लोक है – दाता दरिद्रः कृपणोर्थयुक्तः पुत्रोविधेयः कुजनस्य सेवा। परापकारेषु नरस्य मृत्युः प्रजायते दिश्चरितानि पञ्च।। इस श्लोक का अर्थ है हमे अपने सामर्थ्य के मुताबिक ही दान करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति पहले से ही गरीब है तो उसे ‘दाता’ बनने से परहेज करना चाहिए। यदि आप इस बात का ध्यान रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपके पास आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button