राशिफल

राशिफल 29 अक्टूबर: शनि देव आज इन 3 राशियों की परेशानियां करेंगे दूर, नौकरी की तलाश होगी पूरी

आज हम आपको शनिवार 29 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती हैं। आज यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। आज आपको एक के बाद एक कई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिसकी वजह से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। अपनी समझदारी का इस्तेमाल कीजिए। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नौकरी अथवा कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सभी का समाधान निकाल सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। पिछले किए गए कामों का आज अच्छा परिणाम मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे। अचानक किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान रहेंगे। खानपान में भी सुधार करने की जरूरत है। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। नए काम के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके द्वारा किए गए कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। नए नए लोगों से दोस्ती होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। करियर से जुड़ी हुई कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश और पैसा बचाने के लिए आपके दिमाग में कई आईडिया आ सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने भविष्य के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ जिंदगी की कुछ यादगार शामों में से एक व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों का दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। आज ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में आएंगे लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आपके मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। अचानक घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के वेतन में वृद्धि व प्रमोशन होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। नौकरी की तलाश पूरी होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। तरक्की के मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। कामकाज की बाधाएं खत्म होगी। कार्यालय में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके जरूरी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज जीवनसाथी के साथ मार्केट में घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। आपको अपने सभी कार्य खुद पूरे करने होंगे। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी कमाई बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपके जीवन की कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप एकसाथ एक से ज्यादा काम करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो उसमें जीत हासिल होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार ही सफलता प्राप्त करेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट खराब हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button