क्रिकेट

पत्नी साक्षी संग उत्तराखंड पहुंचे MS धोनी, बर्फीली वादियों में किया इंजॉय : Photos

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ उत्तराखंड में है। यहां से महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिन्हें फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं। तो आइए देखते हैं महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें..

sakshi dhoni

वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक जीप गाड़ी के सामने खड़ी हुई नजर आ रही है। साक्षी लाल जैकेट पहने हुए नजर आ रही तो वहीं एम एस धोनी ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आ रहे हैं। दोनों इस तस्वीर में एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

dhoni

बता दे इस तस्वीर को साझा करते हुए साक्षी ने कैप्शन में दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं फैंस ने भी कमेंट्स कर प्यार जताया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ”सबसे प्यारा जोड़ा।” तो एक ने कहा कि, ”पिक ऑफ द डे”। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने कपल की तारीफ की।

sakshi dhoni

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं। जब भी वह अपने काम से फ्री होते हैं तो अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी झलक भी दिखाते हैं।

sakshi dhoni

गौरतलब है कि इस कपल की एक बेटी है जिसका नाम जीवा धोनी है। जीवा पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है जिनकी क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। बता दे साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद इनके घर बेटी जीवा का जन्म हुआ।

sakshi dhoni

बता दें, पिछले दिनों साक्षी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो को साझा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कैसे धोनी से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई? साक्षी ने कहा था कि, “हमें अपने पति पर गर्व है क्योंकि वो करोड़ों लोगों में से चुने गए हैं। वो उस खेल का हिस्सा हैं जिसे लोग बेहद प्यार करते हैं खासतौर पर भारत। जब आपकी शादी होती है तो वैसे ही जिंदगी बदल जाती है। लेकिन हमारे पति स्पोर्ट्स खेलने जाते हैं और ये थोड़ा अलग है। आपको अपने अंदर बदलाव लाने होते हैं क्योंकि पति चाहते हैं कि आप उनका दबाव कम करें।”

sakshi dhoni

उन्होंने कहा था कि, “आपके पास अपना प्राइवेट स्पेस नहीं होता है। आपके ऊपर हर तरफ से कैमरे होते हैं। ऐसे में आप उस तरह से नहीं रह सकते जैसा कि आप आम तौर पर रहते हैं। कुछ भी करो तो लोगों की नजर आप पर रहती है और आपके बारे में बातें शुरू हो जाती है। लोग कई सवाल खड़े करते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button