समाचार

फेरों के समय खुश था दूल्हा, सुहाग’रात से पहले घूंघट उठा तो बोला- जहर लाओ, मरना है..

शादी का पल हर किसी के लिए बेहद खास होता है। आखिर हमे एक शख्स के साथ अगले कई साल एक ही कमरे में जो गुजारने होते हैं। ऐसे में हर कोई यही चाहता है कि उसे उसकी पसंद का जीवनसाथी मिले। लेकिन यूपी के संभल जिले में एक शादी में गजब झोलझाल हो गया। 7 फेरे लेते समय जो दूल्हा खुशी से झूम रहा था, वही शादी के बाद दुल्हन का घूंघट उठते ही गुस्से से लाल हो गया। यहां तक कि उसने जहर खाने की धमकी दे दी।

दुल्हन का घूंघट उठते ही भड़का दूल्हा

यह अनोखा मामला संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कटौनी का है। यहां विनोद (बदला हुआ नाम) की शादी कैलादेवी क्षेत्र के गांव अमावती में तय हुई थी। यहां रिश्ता तय होने से विनोद बड़ा खुश था। उसे शादी का बेसब्री से इंतजार था। फिर वह घड़ी आ गई जब विनोद घोड़ी चढ़ा। सजधज के वह बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा। यहां बारातियों का स्वागत धूम-धाम से हुआ। स्वादिष्ट भोजन की दावत हुई। फिर जयमाला से लेकर फेरे और विदाई का कार्यक्रम भी अच्छे से निपट गया।

अब दूल्हे राजा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर अपने गांव आए। यहां उन्होंने कार घर के सामने रोकी। दुल्हन को नीचे उतारा तो रिश्तेदार और आसपास के लोग उसकी एक झलक देखने को भीड़ लगाने लगे। अब दुल्हन की मुंह दिखाई के लिए दूल्हे ने घूंघट उठाया। लेकिन अंदर उसे जो नजारा देखा उसने उसके होश उड़ा दिए। दुल्हन की शक्ल देखते ही वह गुस्से से तिलमिला गया। बोला इसे मैं पत्नी बनाकर नहीं रखूंगा। जहर खा लूंगा, लेकिन इसके साथ नहीं रहूँगा।

इस कारण पसंद नहीं आई दुल्हन

सिर्फ दूल्हा ही नहीं बल्कि उसके घरवाले भी दुल्हन का चेहरा देख हक्के बक्के रह गए। वह भी अपनी नई नवेली बहू को घर नहीं रखना चाहते थे। वह तुरंत दुल्हन को लेकर उसके गांव पहुंचे और उसे मायके वालों के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं मामला पुलिस और पंचायत तक जा पहुंचा। तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर दुल्हन के चेहरे में ऐसा क्या था जो दूल्हा और उसके परिजन उसे देख भड़क गए और अपनाने से इनकार कर दिया।

दरअसल विनोद का जब रिश्ता तय हुआ था तो शादी के पहले गोद भराई हुई थी। तब उन्हें जो लड़की दिखाई गई थी वह शादी वाले दिन नहीं थी। लड़कीवालों ने विनोद को अपनी छोटी बेटी दिखाई थी। लेकिन शादी वाले दिन बड़ी बेटी को दुल्हन बनाकर मंडप में बैठा दिया। विनोद की मां का कहना है कि बड़ी बेटी मंदबुद्धि है। हमने उसके लिए नहीं बल्कि छोटी बेटी के लिए शादी का रिश्ता किया था। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों का समझौता कराने की कोशिश कर रही है।

वैसे आप यदि दूल्हे की जगह होते तो क्या करते?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button