राशिफल

राशिफल 16 फरवरी 2023: आज 2 राशियों की दूर होगी सारी चिंता, श्री विष्णु कृपा से कमाएंगे खूब पैसा

आज हम आपको गुरुवार 16 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 16 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से छोटी-मोटी बीमारी आपको घेर सकती है। इसके अलावा खानपान की आदतों में भी सुधार करने की आवश्यकता है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बेहतर बने रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों को पहचान कर दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। किसी खास काम को पूरा करने में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने के योग हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के लिए उनकी पसंद का उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ जरूरी कामों में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ कुछ सुकून के पल व्यतीत करेंगे। किसी भी काम में आपको जल्दीबाजी नहीं करना है। बेकार की बातों पर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक सदस्यों को धर्म आधारित कार्यों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कामकाज में आपको मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी योग्यता को विकसित करने से लाभ होगा और कई अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव कम हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। व्यापारियों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कुछ जरूरी कामों में आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है और बड़े अधिकारी भी नाराज हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ अगर मतभेद चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। मीडिया से जुड़े हुए लोगों का समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमाने में सफल रहेंगे। छोटे भाई बहनों से आपकी थोड़ी बहस हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने पिताजी से शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी पड़ेगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आज आपको बहुत सारे नए अवसर प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में भारी लाभ होने की संभावना है। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक अस्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। अचानक घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता के कारण बनेंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आपको किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। आप लगातार मेहनत जारी रखें, बहुत ही जल्द आपको कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button