बॉलीवुड

सोनम कपूर को दूसरे शख्स ने पहनाई चप्पल तो भड़के यूजर्स, कहा- बेकार है ऐसा अमीर होना…

बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस और अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आए दिन चर्चा में रहती है। यूं तो सोनम कपूर काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से वह अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। अब हाल ही में सोनम कपूर को योगा क्लास के बाहर देखा गया जहां पर उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसके कारण वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। तो आइए जानते हैं सोनम कपूर से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है?

वायरल हुई सोनम की ऐसी तस्वीर
दरअसल, हुआ यूं कि सोनम कपूर योगा क्लास के लिए पहुंची हुई थी। इसके बाद जब वह मौका क्लास के बाहर आई तो पैपराजी ने उनकी तस्वीरें क्लिक कर ली। बता दे इस दौरान सोनम कपूर जैसे ही योगा क्लास से बाहर निकली तो एक शख्स उन्हें चप्पल पहनाता हुआ नजर आ रहा है।

sonam kapoor

इस दौरान जब सोनम कपूर ने खुद से चप्पल पहनने की बजाए किसी और से अपने पैरों में चप्पल पहनवाई जिसके कारण फैंस भी हैरान रह गए। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सोनम कपूर को बुरी तरह ट्रोल किया गया। कई लोगों ने उन्हें नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल किया तो कई लोगों ने उन्हें घमंडी बताया।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स…
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “इतना अमीर होना भी ठीक नहीं है कि अपने जूते-चप्पल भी खुद न पहने जा सकें!” एक ने कहा कि, “ठाट हैं भाई…चप्पल पहनने के लिए भी कोई रखा है।” एक अन्य ने लिखा कि, “खुद चप्पल नहीं पहन सकती तो क्या फायदा योगा करने का..?”

sonam kapoor

एक ने कहा कि, “इन्हें शर्म आनी चाहिए, किसी दूसरे आदमी को चप्पल पहनाने के लिए रखा हुआ है….इतना रोब दिखाना भी ठीक नहीं है।” एक दूसरे ने लिखा कि, “आगे चलकर ये अपने बेटे वायु को क्या सिखाएंगी?” इसके अलावा भी कई लोगों ने सोनम कपूर को भद्दे कमेंट्स किए।

sonam kapoor

ये है सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म
बता दें, सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2022 में वह बेटे वायु की मां बनी। सोनम अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है। यदि बात की जाए सोनम कपूर की फिल्मों के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था जो साल 2019 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद से ही वह एक्टिंग की दुनिया से दूर है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ब्लाइंड’ है जिसमें वह मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button