समाचार

शादी के बाद नपुंसक निकला पति तो भड़क गई महिला, संबंध नहीं बनाए तो उठाया ऐसा कदम,दंग रह गए ससुर..

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक पत्नी ने अपने पति पर अजीब आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी शादी को दो साल हो गए, लेकिन पति ने अभी तक कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह जब भी पति के पास जाती है वह गुस्सा हो जाता है। मारपीट करने लगता है। महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है। और यह बात शादी के पहले छिपाई गई थी। इसके अलावा महिला ने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप भी लगाए है।

marriage

पत्नी ने लगाया पति पर नपुंसक होने का आरोप

यह मामला इंदौर के कालानी नगर का है। यहां दो साल पहले जनवरी 2020 में 29 साल की महिला ने रोहित यादव नाम के शख्स से शादी की थी। शादी के पहले उससे कहा गया था कि रोहित ने एमएससी किया हुआ है। लेकिन उसने अभी तक महिला को अपनी डिग्री नहीं बताई है। वहीं महिला बीकॉम, MBA, NTT, मास्टर इन फाइन आर्ट और बीएड है। वहीं किसी ने रोहित के नपुंसक होने की बात भी नहीं बताई।

रोहित के पिता मधुसूदन इंदौर पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल थे। अभी वह रिटायर्ड हो चुके हैं। महिला का आरोप है कि ससुर मधुसूदन यादव, सास रमा यादव और ननद रुचि उस पर दहेज का दबाव बनाते हैं। शादी के 8 महीने बाद ही महिला के पिता ने ससुराल वालों को 6 लाख रुपए दिए थे। लेकिन अब सभी 10 लाख रुपए और मांग रहे हैं। दरअसल महिला का पति एक सैनिटरी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव है, लेकिन अब उसे अपना बिजनेस शुरू करना है, इसी के लिए पैसे मांग रहा है।

दहेज को लेकर भी परेशान करते हैं ससुरालवाले

महिला के अनुसार शुरुआत में पति रोहित टेंशन में होने की बात कहकर संबंध बनाने से इनकार करते थे। फिर पीड़िता को शक हुआ। जब उसने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो रोहित मारपीट करने लगा। महिला ने बताया कि पति ने 3 डॉक्टरों से अपना इलाज करवाया लेकिन फिर भी वह ठीक नहीं हुआ। ऊपर से आए दिन दहेज का दबाव बनाता रहता है।

इन सब चीजों से तंग आकर तीन दिन पहले ही महिला के पिता व भाई थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए थे। शनिवार को पुलिस ने रोहित और उसके पिता को थाने बुलाया था। लेकिन तब भी रोहित के पिता मधुसूदन ने पूर्व में पुलिस सेवा में होने का लाभ उठाते हुए FIR न दर्ज करने का दबाव डाला। लेकिन जब काफी हंगामा हुआ तो TI ज्योति शर्मा ने केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button