समाचारमनोरंजन

सजा या मजा? बलात्कार दोषी राम रहीम ने लॉन्च किया नया म्यूजिक वीडियो, बोला- मेरे देश की जवानी..

जब कोई आरोपी किसी मामले में दोषी पाया जाता है तो उसे जेल में बंद कर कई सालों की सजा दी जाती है। इस दौरान उसे सभी सुख सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। उसे जेल और कोर्ट के कई नियमों का पालन करना होता है। लेकिन क्या होगा जब कोई इस सजा के दौरान अपना म्यूजिक वीडियो ही लॉन्च कर दे? यकीनन ये बात किसी को हजम नहीं होगी। यह कारनामा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) ने कर डाला है।

गुरमीत राम रहीम ने लॉन्च किया म्यूजिक वीडियो

गुरमीत राम रहीम रेप और हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे साल 2017 में सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला शिष्यों के साथ रेप के आरोप के चलते 20 साल की कैद की सजा हुई थी। वहीं उसके ऊपर पत्रकार रणजीत सिंह की हत्या का मामला भी चल रहा है। लेकिन इस सबके बीच राम रहीम ने अपना नया म्यूजिक वीडियो लॉन्च कर सबको चौंका दिया।

दरअसल गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी से 40 दिन की पैरोल पर है। ऐसे में इन 15 दिनों में उसने अपना दूसरा गाना लॉन्च कर दिया। हरियाणा सरकार उसे बार-वार पैरोल देने की वजह से पहले से विपक्ष के निशाने पर है। ऊपर से गुरमीत का यह म्यूजिक वीडियो लॉन्च करना, इस मामले को और विवादों का रूप दे चुका है। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि ये सजा है या मजा? क्या कोई शख्स पैरोल के दौरान अपना म्यूजिक वीडियो शूट कर सकता है?

युवाओं को दे रहे नशा न करने की सलाह

गुरमीत राम रहीम का यह म्यूजिक वीडियो ‘ड्रग्स’ थीम पर आधारित है। इसका टाइटल ‘मेरे देश की जवानी’ (Mere Desh Ki Jawani) है। इसमें राम रहीम हमेशा की तरह शानदार एंट्री करते हैं। इसके बाद वह युवाओं को ड्रग्स न लेने की सलाह देते हैं। माना जा रहा है कि इस तरह के म्यूजिक वीडियो से राम रहीम लोगों के बीच अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहा है। उनके इस वीडियो पर उनके अनुयायी जमकर तारीफ़ों वाली कमेंट्स भी कर रहे हैं।

गुरमीत राम रहीम का यह म्यूजिक वीडियो अभी तक सत्तर लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स और पचास हजार के करीब कमेंट्स आ चुके हैं। इस गाने ने राम रहीम को एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि उनका पैरोल के दौरान ऐसा वीडियो बनाना कानूनन कितना सही या गलत है ये सवाल हर कोई पूछ रहा है।

यहां देखें वीडियो

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button