बॉलीवुड

सफलता मिलते ही बदल गए अल्लू अर्जुन के तेवर, पैपराजी के साथ किया ऐसा बर्ताव, हुए ट्रोल

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द पुष्पा राइज’ से इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाले मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया गया तो वही इस के गानों ने भी तहलका मचा दिया। वहीं अल्लू अर्जुन की दमदार एक्टिंग को देखकर उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ।

allu arjun

इसी बीच अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ मुंबई में स्पॉट हुए लेकिन उनका रवैया अच्छा नहीं था जिसके कारण वह ट्रोलिंग के निशाने पर आ गए और लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुना डाली। आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन से जुड़ा यह पूरा मामला क्या है?

फैंस को पसंद नहीं आया अल्लू अर्जुन का ये बर्ताव

दरअसल, अल्लू अर्जुन वर्ली के बास्केट में अपनी फैमिली के साथ सपोर्ट किए गए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ यहां पर डिनर करने पहुंचे थे। जैसे ही वह होटल से बाहर आते हैं तो पैपराजी वाले उन्हें घेर लेते हैं।

allu arjun

इस दौरान अल्लू अर्जुन ब्लैक टीशर्ट और व्हाइट हाउस में नजर आए और वह काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पैपराजी ही उन्हें फोटो के लिए रिक्वेस्ट करते हैं, लेकिन वह बिना कुछ बोले ही अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल जाते हैं जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

allu arjun

इतना ही नहीं बल्कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, पैपराजी पिक्चर्स लेने के लिए बार बार उनका नाम चलाने लगते हैं लेकिन अल्लू हर बार हाथ से ना का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन के मना करने के बाद भी पैपराजी वाले उनके पीछे लगे रहते हैं और तब तक वह गाड़ी में नहीं बैठ जाते तब तक तस्वीर लेने लगते हैं। इस दौरान अल्लू अर्जुन अपने चेहरे पर हाथ रखकर उसे छिपा लेते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर कमेंट कर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने अर्जुन को एटीट्यूट की दुकान बताया तो किसी ने उन्हें बताया कि सफलता का घमंड चढ़ गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “झुकेगा नहीं।” एक ने लिखा कि, “इन साउथ इंडियन स्टार्स में बहुत एटीट्यूड है।

” वहीं एक ने लिखा कि, “अल्लू नहीं अब ये आलू हो चुके हैं।” इसके अलावा कई फैंस का कहना है कि, अल्लू ने ऐसे रिएक्ट किया, जैसे बॉलीवुड स्टार्स भी नहीं करते हैं।

allu arjun

दूसरे में पार्ट में हो जाएगी रश्मिका की मौत?

बात की जाए फिल्म पुष्पा की तो अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर फिल्म मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लोकेशन स्काउटिंग और स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जुलाई के अंत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

allu arjun

फिल्म में मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को काफी पसंद किया गया था। हालांकि कहा जा रहा है कि इसकी दूसरे पार्ट में रश्मिका का किरदार कम ही होगा। कहा जा रहा है इस पार्ट में रश्मिका की मौत हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button