समाचार

14 साल की छात्रा संग 4 लड़कियों ने की गंदी हरकत, Video वायरल हुआ तो मासूम ने ले ली जान

स्कूल एक ऐसी जगह है जहां दोस्ती भी होती है और प्यार भी, वहीं कुछ दुश्मन भी बन जाते हैं। लेकिन कभी-कभी स्कूल की यह दुश्मनी जानलेवा भी साबित होती है। अब अमेरिका के न्यू जर्सी का यह मामला देख लीजिए। यहां एक 14 साल की बच्ची की जान चली गई। वजह उसकी स्कूल की चार और लड़कियां थी। उन्होंने इस पीड़ित बच्ची संग कुछ ऐसा गंदा काम किया कि उसने खुद ही अपनी जान ले ली।

4 लड़कियों की हरकत ने ली छात्रा की जान

यह मामला बर्कले टाउनशिप में सेंट्रल रीजनल हाई स्कूल का है। यहां एड्रियाना कुच (Adriana Kuch) का 1 फरवरी को निधन हो गया। वह 14 साल की थी। वह बीमार थी और ठीक इसके दो दिन बाद उसका निधन हो गया। बच्ची के पिता माइकल कुच ने बेटी की मौत का जिम्मेदार उसकी स्कूल की चार लड़कियों को बताया है। इन लड़कियों ने एड्रियाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इससे वह बड़ी दुखी थी। इसी दुख ने उसकी जान ले ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो पोस्ट किया था।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एड्रियाना कुच अपने बॉयफ्रेंड संग स्कूल परिसर में घूम रही होती है। इस दौरान चार लड़कियां उस पर हमला बोल देती है। एक लड़की उसे चिल्लाते हुए कहती है “ये वही है ना जो तुम्हें मिलता है। तुम बेवकूफ…।” इसके बाद कुछ लड़कियां उसके बाल खींचती है तो कुछ उसे घूंसा मारती है। बगल में खड़ी कुछ लड़कियां इस घटना पर हंसती है और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लेती है।

दुखी पिता ने जताया दुख और गुस्सा

बेटी की मौत से दुखी पिता माइकल कुच बताते हैं कि इन लड़कियों के लिए दूसरों पर हमला करना, उसका वीडियो बनाना और उसे अपलोड करना मजेदार है। मेरी बेटी की जान पानी की बोतल से मारे जाने या फिर बाल खिंचने से लगी चोट से नहीं हुई, बल्कि वह शर्मिंदगी और अपमान के चलते इस दुनिया को छोड़ गई।

पीड़िता पिता के पिता ने तीन लड़कियों पर थर्ड-डिग्री गुंडागर्दी का आरोप लगाया गया है। वहीं चौथी पर अव्यवस्थित आचरण का आरोप लगाया है। इस मामले पर स्कूलों के अधीक्षक ट्रायंटाफिलोस पर्लापनाइड्स ने कहा कि हम तो सिर्फ स्कूल नीति के तहत इन छात्राओं को निलंबित कर सकते हैं। हालांकि माता-पिता आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के पास जा सकते हैं।

लगाई न्याय की गुहार

इधर मृतक के पिता ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें साझा कर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया। उन्हों कहा – ये चारों लड़कियों ने एक योजना बनाकर हमला किया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह बात करते हुए हंस रही हैं। उन्हें पता था वे क्या करने जा रही हैं। मेरी खून से लथपथ बेटी को मुझे स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाना पड़ा। यदि स्कूल पुलिस से संपर्क करता, रिपोर्ट दर्ज करता, इसकी जांच होती तो शायद इस वीडियो को खोजकर पब्लिश होने से रोका जा सकता था।

पिता ने आगे लिखा “अब मेरी इच्छा है कि दुनिया इन लड़कियों का असली चेहरा देखे। वह जाने कि इन जानवरों ने मेरी बेटी के साथ क्या किया था। मैं तब तक चेन की नींद नहीं लूँगा जब तक कि इन लड़कियों को जज के सामने खड़ा कर इनके परिवार के सामने अपना दोष स्वीकार करने को मजबूर नहीं कर देता।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button