बॉलीवुड

उर्फी जावेद को मिला हमसफ़र, बोली- उसने हां कह दिया.. फैंस बोले- ऐसा खजाना कौन छोड़ देगा :PICS

उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। उनके वायरल होने की वजह अधिकतर उनका अजीबोगरीब फैशन होता है। लोग उनकी ड्रेसिंग का बड़ा मजाक उड़ाते हैं। हालांकि एक्ट्रेस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह ऐसे ऊटपटाँग कपड़े पहनती रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी के चर्चा में होने की वजह उनका फैशन नहीं बल्कि रिलेशन है। खबर है कि उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है।

उर्फी को मिल गया सपनों का राजकुमार?

दरअसल उर्फी जावेद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया, जिसे देखकर उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आने लगी। फैंस कयास लगाने लगे कि उर्फी को उनका हमसफ़र मिल गया है। हालांकि यह बंदा कौन है ये भी भी रहस्य बना हुआ है। हुआ ये कि उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फूलों के गुलदस्ते और हार्ट वाली एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में लिखा था ‘उसने हां कह दिया।’


अब इस तस्वीर को देख फैंस यह अंदाज लगा रहे हैं कि उर्फी ने किसी को प्रपोज किया था और उसने हां बोल दी है। हालांकि अभी ये पक्का नहीं है कि एक्ट्रेस सच में रिलेशनशिप में है या नहीं। हालांकि एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस बहुत प्यार लूटा रहे हैं। लोग उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे हैं। पूछ रहे हैं कि आखिर वह खुशनसीब लड़का कौन है? हालांकि कुछ उन्हें भयंकर ट्रोल भी कर रहे हैं। उनेक फुल मजे ले रहे हैं। जैसे एक यूजर ने कहा ‘कौन है वह बदनसीब?’ तो दूसरा बोला ‘लगता है वह अंधा है। तभी हां बोल दी। तुम्हारा ड्रेसिंग सेंस नहीं देख सका।’

लोगों ने लिए भयंकर मजे

urfi javed

फिर एक कमेंट आता है ‘अब बेचारे की ऐसी भी क्या मजबूरी थी।’ दूसरे ने कहा ‘कहीं वो रणवीर सिंह जैसा कोई तो नहीं? वह भी तुम्हारी तरह अतरंगी कपड़े पहनता होगा। तभी हां कह दिया।’ एक शख्स मजे लेते हुए कहने लगा ‘अरे पगली उसने एक नाइट के लिए हां कहा होगा।’ एक बंदे ने कहा ‘बड़ा किस्मत वाला है। उसे बीवी के कपड़ों पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। वह घर की चीजों से ही कपड़े रेडी कर लेगी।’


बताते चलें कि उर्फी जावेद महज 25 साल की है। वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। वैसे तो वह कुछ गिने चुने टीवी शोज कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें नोटिस करण जौहर के बिग बॉस ओटीटी में किया गया था। फिर उन्होंने अपने अजीबोगरोब कपड़ों से सोशल मीडिया पर आग लगा दी। आज हर कोई उन्हें अच्छे से जानता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button