समाचार

संबंध बनाते हुए पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, फिर गांववालों ने जो किया वह कपल ने सपने में भी नई सोचा था

प्यार में लोग अक्सर चोरी छिपे मिला करते हैं। कुछ तो शारीरिक संबंध भी बनाते हैं। लेकिन जब दूसरे लोग उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ लेते हैं तो बवाल मच जाता है। खासकर गांव देहात में ऐसी चीजों को ग्रामीण बहुत गंभीरता से लेते हैं। अब यूपी के जालौन जिले के उरई का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लेकिन गांव वालों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। फिर जो हुआ उसकी उम्मीद प्रेमी ने सपने में भी नहीं की थी।

संबंध बनाते पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा

दरअसल शिवम नाम के प्रेमी को कानपुर देहात के ग्राम कुचेता की रहने वाली एक लड़की से इश्क हो गया था। शिवम सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम सरेनी में रहता है। वह रविवार (5 जून) अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। यहां दोनों चोरी छिपे संबंध बना रहे थे। लेकिन तभी ग्रामीणों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

जल्द पूरे गांव में प्रेमी जोड़े के रंगेहाथ पकड़े जाने की खबर फैल गई। फिर गांव के सभी लोग एकत्रित हुए। उन्होंने रातोंरात गांव में मंडप गाड़ा और लड़का लड़की की जबरन शादी करवाने लगे। इस जबरन विवाह से लड़का डर गया। शादी का विरोध करने लगा। हालांकि गांव वालों के गुस्से के आगे उसकी नहीं चली। उसे जबरन अपनी प्रेमिका से विवाह करना पड़ा।

ग्रामीणों ने कर दिए हाथ पीले

यह शादी रात के अंधेरे में ही हुई। लड़के ने सादे कपड़े पहने तो लड़की पीले रंग की साड़ी में दिखाई दी। दोनों इस शादी से खुश नजर नहीं आए। उनके चेहरे पर डर और शर्म का भाव साफ झलक रहा था। इस जबरन विवाह के चर्चे पर पूरे गांव और आसपास के इलाके में हो रहे हैं। हर कोई इस पर अलग-अलग राय रख रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि गांव वालों ने दोनों की शादी करवा सही किया। वहीं कुछ ने कहा कि लड़का लड़की दोनों बालिग हैं। वे कुछ भी करे। दूसरों को उनके मामले में दखल नहीं देना चाहिए। फिर कुछ ये भी बोले कि यदि दोनों सच्चा प्रेम करते हैं तो शादी का विरोध क्यों किया? ये तो अच्छी बात है कि गांव वालों ने शादी करवा दी। अब घरवालों को मनाने की झंझट ही खत्म।

जब इस मामले के बारे में स्थानीय पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमे फिलहाल इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी भी पक्ष से शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button