समाचार

शाहीन बनी शालू तो खून के आंसू रोया परिवार, हिंदू लड़के से शादी पर दी जान से मारने की धमकी, फिर..

कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। यह जब होता है तो जात-पात और धर्म-मजहब की दीवारों को नहीं देखा जाता है। लेकिन समाज और परिवार के लोगों को यह इंटरकास्ट रिश्ता रास नहीं आता है। वह इसका विरोध करते हैं। वहीं कुछ तो इन प्यार के पंक्षियों की जान तक लेने को आतुर हो जाती हैं।

मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से की शादी

अब उत्तर प्रदेश का यह मामला ही ले लीजिए। यहां रेलवे रोड निवासी साजन ने सदर बाजार निवासी शाहीन से शादी रचा ली। दोनों की पहले दोस्ती थी। लेकिन फिर इन्हें कब प्यार हुआ पता ही नहीं चला। फिर दोनों ने हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली। शाहीन ने अपना धर्म भी बदला और शालू बन गई। दोनों 8 जनवरी को घर से भागे थे।

शादी के बाद साजन के घरवालों ने इस रिश्ते को अपना लिया। लेकिन शाहीन के घरवालों को यह रिश्ता रास नहीं आया। वह इससे बहुत नाराज हैं। न्यूली मैरीड इस कपल को लड़की के परिजनों से जान से मारने की धमकी मिल रही है। ऐसे में गुरुवार को कपल सादर बाजार थाने पहुंचा। यहां दोनों ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।

परिवार से मिल रही धमकी, थाने में लगाई गुहार

दोनों ने यह मामला कवि सौरभ जैन सुमन के संज्ञान में भी लाया था। उन्होंने कपल की मदद करते हुए एक ट्वीट भी किया था। इसमें पुलिस से कपल की सुरक्षा और लड़की के परिजनों पर कार्रवाई की मांग की थी। सदर बाजार पुलिस ने जब पीड़ित कपल से बात की तो पता चला ये रेलवे रोड थाने का मामला है। फिर रेलवे रोड पुलिस से बात कर कपल को वहां भेजा गया।

फिलहाल कपल को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। उनसे कहा गया है कि फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। बताते चलें कि इसके पहले भी ऐसे और भी मामले सामने आए हैं। अक्सर दूसरे धर्म में शादी करना परिवार के लोगों को पसंद नहीं आता है। ऐसे में कुछ बोलचाल खत्म कर देते हैं तो कुछ जान लेने पर उतारू हो जाते हैं।

बरहाल इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? यदि आपके परिवार में कोई दूसरे धर्म में शादी करे तो आपका क्या रिएक्शन होगा? क्या आप धर्म-मजहब को प्यार के आड़े आने देंगे? अपने विचार हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button