दिलचस्प

हुक्म चलाऊंगी, आंख दिखाऊंगी.. शादी के दिन दुल्हन को धमकाने लगी जेठानी, हुआ बुरा हाल – Video

अक्सर ये देखा जाता है कि देवरानी और जेठानी की आपस में नहीं बनती है। बहुत कम घर ही ऐसे होते हैं जहां दोनों हंसी खुशी और मिलकर रहती हैं। हालांकि इन दोनों के बीच की ये लड़ाई देवरानी के शादी कर घर आने के कुछ महीनों या सालों बाद होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जेठानी से मिलाने जा रहे हैं जो शादी वाले दिन ही नई नवेली देवरानी को धमकी देने लगी।

दुल्हन को जेठानी ने दी सरेआम धमकी

शादी का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में शादी से जुड़े कई वीडियो सामने आने लगे हैं। कुछ तो बड़े ही हैरान करने वाले होते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए जिसमें एक जेठानी अपनी नई नवेली देवरानी को शादी वाले दिन स्टेज पर चढ़कर धमकाने लगी। उसने भरी महफल में साफ-साफ बोल दिया कि तू जिस घर में आ रही है वहां मैं बड़ी बहू हूँ। इसलिए मैं ही हुक्म चलाऊँगी। और आंख भी दिखाऊँगी।

जेठानी की ये धमकी सुनकर दुल्हन बनी देवरानी की हालत पतली हो जाती है। वह इतना ज्यादा डर जाती है कि आंख उठाकर भी ऊपर नहीं देखती है। वहीं वहां मौजूद मेहमान ये सारी चीजें इन्जॉय कर रहे होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक जेठानी ने शादी वाले दिन और वह भी स्टेज पर आकर अपनी देवरानी को ऐसी धमकी क्यों दी? तो चलिए इस राज से भी पर्दा उठा देते हैं।

दुल्हन का रिएक्शन देख लोटपोट हुए लोग

दरअसल जेठानी ने ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के पॉपुलर गाने “लो चली मैं…” पर डांस किया। इस गाने में एक लिरिक्स है “आज है शुभ घड़ी, आज बनी मैं बड़ी.. कल तक घर की बहू थी अब मैं जेठानी। हुक्म चलाऊंगी मैं, आंख दिखाऊंगी मैं। घर में खड़ी रहेगी मेरी देवरानी।” बस इसी लाइंस पर जेठानी ने अपनी देवरानी के सामने डांस कर रील बना ली।

यहां मजेदार बात ये थी कि जेठानी तो बस गाने पर लीप सिंक कर डांस कर रही थी। लेकिन देवरानी उसके इस डांस और बातों को गंभीरता से ले गई। वह पूरे टाइम मूर्ति बनी खड़ी रही। एक बार भी निगाहें ऊपर नहीं की। ऐसा लगा मानो जेठानी की बातें सुनकर वह डर गई। उसका यह रिएक्शन देख लोग बड़ा हंस रहे हैं।

यहां देखें जेठानी-देवरानी का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riya Giri ♥️ (@riya_beauty_world)

जेठानी और देवरानी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर riya_beauty_world नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वहीं दुल्हन का रिएक्शन देख सभी लोटपोट हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button