अध्यात्म

घोर पाप है ये 3 काम कर के पैसा कमाना, इंसान अमीर बनने की बजाय हो जाता है गरीब

पैसा कमाने का शौक हर किसी को होता है। आजकल हर कोई इसके पीछे भाग रहा है। लोग सोचते हैं कि बस कहीं से किसी तरह ढेर सारा पैसा आ जाए। फिर इसके लिए उन्हें कुछ भी क्यों न करना पड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 खास तरीकों से कमाया गया पैसा किसी काम का नहीं होता है। ये आपका लाभ करने की बजाय नुकसान करता है। आपको पाप देता है। गरीबी के दलदल में फंसा देता है।

दरअसल विदुर नीति (Vidur Niti) में तीन तरीकों से कमाए गए पैसों के नुकसान का जिक्र किया गया है। महाभारत (Mahabharata) में महात्मा विदुर ने राजा धृतराष्ट्र को साम-दाम-दंड-भेद समझाने का प्रयास किया था। उनके बीच हुई बातचीत को विदुर नीति कहा गया। उनकी कही बाते आज के जमाने में भी एकदम सटीक बैठती है।

महात्मा विदुर ने राजा धृतराष्ट्र को एक श्लोक सुनाया था जो इस प्रकार है – अतिक्लेशेन येर्था: स्युर्धर्मस्यातिक्रमेण वा। अरेर्वा प्रणिपातेन मा स्म तेष मन: कृथा:।। इस श्लोक में उन्होंने बताया कि किस तरह के काम कर कमाया गया पैसा हमे गरीब बना देता है। तो चलिए इस श्लोक का अर्थ और उन इन कामों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किसी को दुखी कर कमाया गया पैसा

महात्मा विदुर कहते हैं कि यदि हम कोई विवाद कर के या किसी का मन दुखी कर के पैसा कमाते हैं तो वह किसी काम का नहीं होता है। किसी का मन दुखाकर अर्जित किया गया धन हमे ही दुख देता है। इसका नुकसान न सिर्फ हमे बल्कि पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। ऐसा धन घर आ जाए तो परिवार में अशान्ति रहती है। घर के सदस्य बार-बार बीमार पड़ते हैं। इतने खर्चे होते हैं कि हम गरीब बन जाते हैं।

गलत काम कर कमाया गया पैसा

कोई भी अनैतिक या गलत काम कर के कमाया गया पैसा भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसा धन परिवार के दुख की वजह बनता है। हमेशा ईमानदारी और मेहनत का पैसा ही लेना चाहिए। छल-कपट, बेईमानी या दो नंबर का धंधा कर कमाया गया काला धन फायदे की जगह हानि पहुंचाता है। ऐसे धन से हमारी संतान भी बिगड़ जाती है। गलत राह पकड़ लेती है। घर में कलह होते हैं।

दुश्मन के आगे सिर झुकाकर कमाया गया पैसा

यदि दुश्मन के सामने झुककर आपको पैसा कमाना पड़े तो ये धन किसी काम का नहीं रहता है। एक शत्रु आपका हमेशा बुरा ही चाहता है। वह आपको किसी मतलब से ही धन कमाने देगा। या बाद में आपको अपने एहसान तले दबाने की कोशिश करेगा। इससे आपके मान सम्मान में कमी आएगी। बिना मान-सम्मान के जीवन खोखला हो जाता है। इसलिए ऐसे धन को अपने पास नहीं रखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button