अध्यात्म

जून महीने में इन राशियों के घर निवास करेगी मां लक्ष्मी, हर कौने से निकलेगा धन, चमकेगी किस्मत

भविष्य जानने की जिज्ञासा हर किसी को होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र हमारा भविष्य बताने का दावा करता है। यह ग्रहों की स्थिति और हमारी राशि के आधार पर आने वाले कल के राज खोलता है। इसके अनुसार जब कोई ग्रह अपनी स्थिति बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

जून माह में कई ग्रह अपनी राशियों को छोड़ दूसरी में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में ये माह 4 विशेष राशियों के लिए बड़ा ही फलदायी होगा। इस माह धन की देवी मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी। पैसों की कोई कमी नहीं होगी। वहीं भाग्य भी आपका साथ देगा। तो चलिए जानते हैं कि जून माह किन-किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

मेष राशि

जून का महिना मेष राशि के जातकों की आर्थिक दिक्कतें दूर कर देगा। इस माह धन कमाने के कई नए साधन मिलेंगे। जॉब में नए ऑफर आएंगे। बिजनेस में विस्तार होगा। जो बेरोजगार घूम रहे हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा।

परिवार में सुख का माहौल रहेगा। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम है। आय में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। घर में नया मेहमान आ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महिना ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपके स्वभाव में कई अच्छे बदलाव होंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे। ये दोस्त भविष्य में आपको धन लाभ लेने में मदद करेंगे। बिजनेस में अपनों का साथ लाभ देगा। जॉब में प्रमोशन के आसार बन रहे हैं।

विदेश यात्रा के योग भी हैं। कहीं पैसा निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये अच्छा समय है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा उन्हें एक अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। पुराने रुके हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि

शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जून के महीने में दुख का नामोनिशान नहीं देखने को मिलेगा। ये माह आपके साल का सबसे सुखद माहिना बन सकता है। परिवार में सुख और शांति छाई रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सभी की सोच सकारात्मक रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

किसी लंबी यात्रा से बाहर जा सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार दे सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मकान खरीदने या बेचने के लिए समय उत्तम है। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

मीन राशि

इस राशि पर मां लक्ष्मी खास रूप से मेहरबान रहने वाली है। पैसों की सारी दिक्कतें एक झटके में दूर होगी। घर में प्यार और मोहब्बत का माहौल रहेगा। शादीशुदा जीवन में कोई सप्राइज़ मिल सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। जिस काम में हाथ डालोगे वह सफल होगा।

अपनों से प्रेम और सहयोग मिलेगा। जीवन में कई मधुर पल आएंगे। शुक्रवार को मां लक्ष्मी के नाम का व्रत रखने से सिर्फ जून महीने में ही नहीं बल्कि पूरे साल पैसों की कोई दिक्कत नहीं आएगी। नया बिजनेस या कोई काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button