बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में कंगना ने करण जौहर पर निकाली भड़ास, कहा- इस घटिया आदमी को…

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड की दुनिया में अपना सिक्का जमाए बैठी है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने जहां बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया तो वही हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाने में कामयाब रही। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने कभी इसका खुलासा नहीं किया कि उन्हें हॉलीवुड क्यों जाना पड़ा?

priyanka chopra

लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि बॉलीवुड में लगातार हो रही राजनीति के चलते उन्हें बॉलीवुड छोड़ना पड़ा और हॉलीवुड में करियर बनाना पड़ा। जैसे ही प्रियंका ने इसका खुलासा किया तो बॉलीवुड इंडस्ट्री की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने उनका खुलकर समर्थन किया और साथ ही करण जौहर को खरी-खोटी सुना डाली। तो आइए जानते हैं कंगना ने करण जौहर को लेकर क्या कहा?

करण पर कंगना का गुस्सा…

karan johar

दरअसल, कंगना रनौत और करण जौहर के बीच हमेशा से ही 36 का आंकड़ा रहा है। कंगना के मुताबिक, करण जौहर आउटसाइडर को कम काम देते हैं बल्कि स्टार किड्स को ज्यादा मौका देते हैं और यही बात कंगना रनौत को काफी खटकती है।  अब जैसे ही प्रियंका ने ‘बॉलीवुड में राजनीति’ पर बात की तो कंगना ने करण जौहर को भी लपेटे में ले लिया।

उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का समर्थन करते हुए ट्वीट किया कि, “प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड के बारे में यह कहना है। लोगों ने उनके खिलाफ गैंगबाजी की। उन्हें धमकाया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया। अपने दम पर बनी एक महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करन जौहर ने उन्हें बैन किया।”

kangana ranaut

इसके अलावा कंगना ने कहा कि, “मीडिया ने करन जौहर के साथ उनके टकराव के बारे में बड़े पैमाने पर लिखा। क्योंकि शाहरुख़ खान और मूवी माफिया क्रुएला से उनकी दोस्ती थीं। वे हमेशा कमजोर आउटसाइडर की तलाश में रहते हैं और प्रियंका चोपड़ा के रूप में उन्हें परफेक्ट पंचिंग बैग मिल गया था। उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे भारत छोड़ना पड़ा।”

इसके आगे भी कंगना ने कहा कि, “इस घटिया, ईर्ष्यालु, जलनखोर और मतलबी इंसान को फिल्म इंडस्ट्री की संस्कृति और वातावरण को बर्बाद करने का दोषी ठहराया जाना चाहिए। अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान जब बाहरी थे, तब उनके लिए माहौल कभी दुश्मनी भरा नहीं रहा। उनकी (करन जौहर) गैंग और माफिया पीआर पर छापा पड़ना चाहिए और उन्हें आउटसाइडर्स को परेशान करने का दोस्ती ठहराया जाना चाहिए।”

क्या बोली थीं प्रियंका चोपड़ा?

priyanka chopra

वहीं प्रियंका ने हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के बारे में बात करते हुए कहा कि, “इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मैं परेशान हो गई थी। मैं उस खेल को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई था और मैंने कहा कि मुझे इस ब्रेक की जरूरत है।”

priyanka chopra

बात की जाए प्रियंका के काम के बारे में तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ भी है। वही बॉलीवुड फिल्म में उनके पास ‘जी ले जरा’ है जिसमें वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button