बॉलीवुड

जावेद जाफरी, अदनान सामी से तलाक के बाद जी रही ऐसी जिंदगी, ऋषि कपूर की फिल्म ‘हिना’ की हीरोइन

बॉलीवुड में वैसे तो कई फिल्में बनती रहती हैं। इनमें कई कलाकार आते जाते रहते हैं। लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो हमारे दिल और दिमाग में खास जगह बना लेते हैं। वे फिल्म में इतना अच्छा काम करते हैं कि हम उन्हें भुला नहीं पाते हैं। यहाँ तक कि लोग उन्हें उनके रियल नाम की बजाय फिल्मी नाम से जानने लगते हैं। 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिना’ की हीरोइन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

हिना फिल्म से रातोंरात हुई थी फेमस

हिना फिल्म में ऋष‍ि कपूर, अश्व‍िनी भावे और जेबा बख्त‍ियार लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी सभी को पसंद आई थी। इसमें जेबा बख्त‍ियार के अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। हद तो तब हो गई थी कि लोग उन्हें उनके असली नाम जेबा बख्त‍ियार से नहीं बल्कि फिल्मी नाम हिना से जानने लगे।

जेबा बख्त‍ियार मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं। उनका जन्म 5 नवंबर 1962 को Quetta पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत पाकिस्तानी टीवी सीर‍ियल अनारकली से की थी। हालांकि हिना फिल्म ने उन्हें हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों देशों में फेमस कर दिया था। लोगों को उनकी खूबसूरती और अभिनय दोनों काफी पसंद आया।

शादी के मामले में रही अनलकी

जेबा बख्त‍ियार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अधिक पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। खासकर उनकी शादी और तलाक मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। आपको जान हैरानी होगी कि जेबया ने अपने जीवन में चार शादियां रचाई है। इसमें पहली शादी उन्होंने सलमान वलीन से की थी। लेकिन 1992 में दोनों का तलाक हो गया।

जेबा ने दूसरी शादी 1989 में भारत के जाने माने एक्टर-कॉमेड‍ियन जावेद जाफरी की थी। हालांकि शादी के सिर्फ एक साल बाद यानि 1990 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 1993 में जाने माने सिंगर अदनान सामी से की। इस शादी से दोनों का एक बच्चा अजान सामी भी हुआ। लेकिन 1997 में इनका तलाक हो गया।

अच्छा रहा फिल्मी करियर

वर्तमान में जेबा बख्त‍ियार सोहेल खान लेगहरी के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों एकसाथ सुखद लाइफ बीता रहे हैं। जेबा की सबसे खास बात ये रही कि उनके निजी जीवन में चाहे जितनी भी उथल-पुथल आई हो लेकिन उन्होंने कभी इसका असर अपने करियर पर नहीं पड़ने दिया है। हिना के अलावा वे आरजू, स्टंटमैन, जय विक्रांता, सरगम, मुकदमा, चीफ जैसी कई हिट फिल्मों में दिखाई दीं।

सरगम फिल्म के लिए उन्हें 1995 में बेस्ट एक्ट्रेस निगार अवॉर्ड भी मिला। वहीं उन्होंने 2001 में ‘बाबू’ फिल्म से डायरेक्शन और प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा था। जेबा बॉलीवुड से ज्यादा पाकिस्तनी फिल्म और शोज में एक्टिव रहती हैं। यहाँ वे फिल्म और पब्लिक इवेंट में भी नजर आती रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button