राशिफल

इन 4 राशियों के भाग्य में सुधार करेंगे कर्म फल दाता शनिदेव, नौकरी-व्यापार में होगा फायदा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल के अनुसार व्यक्ति के जीवन में बहुत से मोड़ आते हैं। कभी जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होता है तो कभी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। दरअसल, जो भी परिस्थितियां व्यक्ति के जीवन में आती हैं, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में छोटे बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसके कारण मनुष्य का जीवन प्रभावित होता है। व्यक्ति की राशि में जैसे ग्रहों की स्थिति होती है उसी के अनुसार शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर कर्म फल दाता शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशियों के लोगों के भाग्य में सुधार आएगा और इनको अपने कामकाज के क्षेत्र में बेहतर नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के भाग्य में सुधार करेंगे कर्म फल दाता शनि देव

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन की दुख-परेशानियां शनिदेव की कृपा से दूर होंगी। आपके लिए आने वाले दिन बहुत ही अच्छे साबित होंगे। किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से गिफ्ट मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में आपको लाभदायक समझौता मिल सकता है। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर कर्म फल दाता शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन के उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां दूर होंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ सुखी पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आपके रिश्ते में मजबूती और सच्चाई नजर आएगी। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कामकाज की योजना बना सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आपको भाग्य के बलबूते हर क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर कर्म फल दाता शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। खर्चों में कमी आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पुराने किए गए कामकाज का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को कर्म फल दाता शनि देव की कृपा से कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मानसिक तनाव कम होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होने वाली है। आप अपनी बुद्धिमानी से कई मामलों में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आय और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होने वाला है। आप अपने प्रिय से दिल की बात साझा कर सकते हैं। शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग अपने कामकाज के क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपकी सहायता कर सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के लोग आपके कुछ जरूरी कार्यों में सहयोग करेंगे। शादीशुदा जिंदगी और प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। इस राशि के लोग यदि कोई भी लंबी अवधि का निवेश करने का विचार बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। इस राशि के लोग नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा नतीजा मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे। आप अपने व्यवहार पर काबू रखें। आपके व्यवहार में तेजी आ सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदायक रहने वाला है। आपकी आमदनी बेहतर रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्चे भी रहेंगे। आप बेवजह का तनाव लेने से बचें। नौकरी के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपको तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से समझेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि वाले लोगों को खुद के ऊपर भरोसा करना होगा। आपके लिए आने वाले दिन सामान्य रहने वाले हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में निराशा महसूस कर सकते हैं। इस राशि के लोग अपने रिश्तो के प्रति कोई भी फैसले जल्दीबाजी में ना लें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभदायक समझौता हो सकता है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जांच पड़ताल अवश्य कीजिए अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

धनु राशि वाले लोगों को अपने अधूरे कार्यों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करना होगा। यदि आप निरंतर प्रयास करेंगे तो आपको कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। शादीशुदा जिंदगी ठीक रहने वाली है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी मामले में जल्दी बाजी दिखाने से बचना होगा अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहेगा। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की संभावना बन रही है. इस राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप धन का लेनदेन करने से बचें। विशेष रुप से आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा।

मीन राशि वाले लोगों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय मिला-जुला रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button