समाचार

पाकिस्तान में रहकर हिंदू लड़की ने किया बड़ा कारनामा, रचा ऐसा इतिहास देखते रह गए सारे पाकिस्तानी

पाकिस्तान एक बहु–मुस्लिम देश है। यहां मुस्लिमों की तादाद काफी अधिक है। मैं हिंदू सिर्फ मुट्ठी भर ही हैं। ऐसे में अक्सर ये खबरें सुनने को मिलती है कि यहां हिंदू जनजाति को दबाया जाता है। इनके लिए यहां एक अच्छी लाइफ जीना इतना आसान भी नहीं होता है। लेकिन हिंदू कभी हार ना मानने के लिए जाने जाते हैं। वह किसी ना किसी तरह अपना वजूद कायम कर ही लेते हैं। पाकिस्तान में इतिहास रचने वाली इस हिंदू लड़की को ही देख लीजिए।

पाकिस्तान में हिंदू लड़की ने रचा इतिहास

सना रामचंद गुलवानी (Sana Ramchand Gulwani) पाकिस्तान (Pakistan) की रहने वाली हैं। उनका बचपन सिंध प्रांत के शिकारपुर शहर में बीता है। वह पढ़ाई लिखाई में हमेशा से होशियार रही हैं। इसलिए उनके माता-पिता ने भी उन्हें को पढ़ाया लिखाया। अपने माता-पिता की इच्छा के लिए वह पहले डॉक्टर बनी। बाद में उन्होंने पाकिस्तान लोकसेवा की परीक्षा दी। उन्होंने यह परीक्षा पहले प्रयास में ही पास कर ली।

अब सना रामचंद गुलवानी पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला लोकसेवक (First Pak Hindu Woman Civil Servant) बन गई हैं। ऐसा पहली बार देखा गया है जब पाकिस्तान में किसी हिंदू महिला को सिविल सर्वेंट की जॉब मिली हो। वह वर्तमान में पंजाब प्रांत के हसन अब्दाल शहर में सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) और प्रशासक के रूप में नियुक्त हुई हैं। वह अपना यह काम काफी लगन और ईमानदारी से कर रही हैं।

पहले ही प्रयास में बन गई लोकसेवा अफसर

डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी 27 साल की हैं। उन्होंने साल 2020 में सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (CSS) परीक्षा दी थी। इसके बाद वह पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में शामिल हुई। यहां होने पहले अटैंप में ही सफलता हाथ लग गई। पाकिस्तानी मीडिया की माने तो डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी विभाजन के बाद से सिविल परीक्षा पास करने वाली पहली पाकिस्तानी हिंदू महिला हैं। वह सहायक आयुक्त और प्रशासक के रूप में अपना बेस्ट दे रही हैं।

सना के माता-पिता को उन पर गर्व है। वह बेटी की इस सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं सना के सभी रिश्तेदार भी उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान और हिंदुस्तान के सभी हिंदू भाई बहन भी उनकी सफलता का गुणगान गा रहे हैं। परीक्षा पास करने के बाद सना ने बताया कि इस पाकिस्तानी सिविल परीक्षा की तैयारी के समय उन्होंने नहीं सोचा था कि इसमें सफल होने के बाद वह इतिहास रच देंगी।

सना कहती हैं कि मुझे नहीं पता कि मैं सिविल परीक्षा पास करने पहली पहली हिंदू महिला हूं, लेकिन मैंने अपने समुदाय से किसी महिला के सिविल परीक्षा में शामिल होने के बारे में कभी नहीं सुना। अब सना गुलवानी सहायक आयुक्त बनने के बाद पाकिस्तानी मीडिया की सुर्खीखियों में छाई हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button