अध्यात्म

वास्तु शास्त्र: अपने घर के मुख्य द्वार पर रखें यह चीजें, जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां

व्यक्ति अपने जीवन में खुशियां और सुख समृद्धि बनाए रखना चाहता है परंतु समय के साथ साथ उसके जीवन में बहुत सी परिस्थितियां उत्पन्न होती है, व्यक्ति हर खुशियां पाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत और कोशिश में लगा रहता है, परंतु ना चाहते हुए भी उसके जीवन में कभी-कभी परेशानियां उत्पन्न होती रहती है, व्यक्ति के जीवन में पारिवारिक समस्याएं, आर्थिक समस्याएं और सामाजिक समस्याएं बनी रहती है, अगर आप इन सभी चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या फिर दफ्तर के मुख्य दरवाजे पर कुछ उपाय करते हैं तो इसकी वजह से आपके जीवन की बहुत सी समस्याएं दूर होंगी और आप अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत कर सकते हैं, ऐसी कुछ चीजें होती हैं जिनको मुख्य द्वार पर रखने से घर की खुशियां बरकरार रहती हैं, आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको आप अपने घर या दफ्तर के मुख्य दरवाजे पर रखकर खुशियां प्राप्त कर सकते हैं।

आइए जानते हैं घर के मुख्य द्वार पर कौन सी रखे चींजें

  • अगर आप अपने घर या दफ्तर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी जी के पैर बनाते हैं या फिर बने हुए पैर लगाते हैं तो इससे आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी जी की भी कृपा बनी रहती है, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि लक्ष्मी माता के पैर आप अंदर की तरफ जाते हुए लगाएं, अगर आप मुख्य द्वार के नीचे बाहर की तरफ माता लक्ष्मी जी के लाल या फिर पीले रंग के पैर के निशान बनाते हैं तो इससे देवी देवताओं की कृपा दृष्टि घर पर हमेशा बनी रहती है, ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि लक्ष्मी माता के पैर ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर या दफ्तर के मुख्य दरवाजे पर पीपल, आम या अशोक के पत्तों की एक माला बनाकर लटका दीजिये, अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है, अगर यह पत्ते सूख जाए तो आप इसको बदल दीजिये।
  • आप अपने घर या दफ्तर के प्रवेश द्वार पर पानी से भरा हुआ कांच का एक ऐसा बर्तन रखें जिसमें आप खुशबू वाले ताजे फूल रख पाए, वास्तु शास्त्र के अनुसार यह शुभ माना जाता है, अगर आप यह उपाय अपनाते हैं तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जिससे घर परिवार में खुशियां बनी रहती है।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या फिर दफ्तर के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाते हैं तो यह शुभ माना जाता है, इससे सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में धन की कमी ना हो तो आप मुख्य दरवाजे पर देहलीज जरूर बनवाएं और रोजाना प्रात: काल इसको जल से धोए, इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल मिलेगा और आपको तरक्की हासिल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button