अन्य

यक़ीनन ज़ीरा के इन चमत्कारिक फ़ायदों से आप होंगे अंजान, जानकार हो जाएँगे हैरान

आज के तेज़ी से बदलते इस समय में इंसान तरह-तरह की शारीरिक परेशानियों से घिरा हुआ है। समय के साथ लोगों के खान-पान में काफ़ी बदलाव हुआ है। लोगों का यह बदलाव उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों की तरफ़ ले जा रहा है। पहले की तरह अब लोगों का खान-पान नहीं रहा। आज के ज़्यादातर लोग बाहर के खानों ख़ासतौर से फ़ास्ट फ़ूड पर निर्भर रहने लगे हैं। आपको बता दें फ़ास्ट फ़ूड खाने से व्यक्ति को मोटापे जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

कई ऐसी शारीरिक समस्याएँ हैं जिनका इलाज घर में ही मौजूद रहता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग उन इलाज को अपना नहीं पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही घरेलू चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर घर के किचन में आसानी से पाया जा सकता है। आपको हैरानी होगी कि इस छोटी सी दिखने वाली चीज़ से आप कई रोगों और शारीरिक परेशानियों का इलाज बड़ी आसानी से कर सकते हैं। जी हाँ चौंकिए मत, यह बिलकुल सच है। हम किसी और चीज़ की नहीं बल्कि जीरा की बात कर रहे हैं।

आप सभी लोग यह तो जानते ही होंगे कि हर भारतीय घर के रसोई में ज़ीरा का इस्तेमाल सब्ज़ी और डाल में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। यह भी खाने के स्वाद को कई गुना आसानी से बढ़ा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़ीरा आपकी कई शारीरिक समस्याओं को भी दूर कर सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही शारीरिक समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका समाधान आप जीरे से आसानी से कर सकते हैं।

ज़ीरा से कर सकते हैं इन शारीरिक परेशानियों का इलाज:

*- मोटापा:

अगर आप मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं तो एक बड़ा चम्मच ज़ीरा लेकर उसे एक गिलास पानी में रात को भिगो दें। सुबह इस पानी को उबालकर गुनगुना होने के बाद पिएँ और ज़ीरा चबाकर खा जाएँ। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन करने के कुछ समय बाद तक कुछ भी ना खाएँ।

*- हथेलियों में जलन:

अगर आप हथेलियों में जलन की समस्या से परेशान हैं तो ज़ीरा का पानी उबालकर ठंडा करके पिएँ। गुनगुना पानी पीना ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है।

*- पचानतंत्र सुधारे:

ज़ीरा, काला नामक और हींग को समान मात्रा में मिलाकर इसका चूर्ण बना लें। दोपहर में खाना खाते समय इसे खाने पर या दही में डालकर खाएँ, इससे फ़ायदा होगा।

*- जी मिचलाना:

ऐसी स्थिति में नींबू के रस में ज़ीरा और थोड़ा सा नामक मिलाकर खाएँ। इससे जी मिचलाने की परेशानी से निजात मिलेगा। इसके अलावा जी मिचलाए तो ज़ीरा, लौंग, काली मिर्च और चीनी को मिलाकर बनाए गए चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं।

*- रूसी से मुक्ति:

अगर आप बालों में रूसी की समस्या से पीड़ित हैं तो जिस तेल का आप इस्तेमाल करते हैं, उसमें ज़ीरा डालकर गर्म कर लें। फिर इसी गुनगुने तेल से बालों की मालिश करें।

*- रूखी त्वचा:

रूखी त्वचा से परेशान हैं तो आप ज़ीरा पाउडर और हल्दी पाउडर को मिलाकर फ़ेसपैक बनाएँ। इसे चेहरे पर लगाकर तब तक रखें जब तक यह सूख ना जाए। अब इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा नर्म और चमकदार हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button