बॉलीवुड

जानिए क्या है ऋतिक रोशन और सुज़ैन की दुबारा शादी का सच, क्या सच में दोनो कर रहे हैं शादी

मुंबई: बॉलीवुड के चमक-धमक भरी दुनिया में कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। यहाँ ऐसी-ऐसी चीज़ें देखने को मिलती हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। बॉलीवुड सबसे ज़्यादा अपने रिश्तों की वजह से चर्चा में रहता है। बॉलीवुड के रिश्तों के बारे में कहा जाता है कि इसका कोई भरोसा नहीं है। जिस तरह से मुंबई की बारिश है उसी तरह से बॉलीवुड सितारों के रिश्ते हैं। इनके रिश्ते कब बन जाते हैं और कब टूट जाते हैं, इसके बारे में लोगों को बाद में पता चलता है।

एक और बात के लिए बॉलीवुड बहुत ज़्यादा जाना जाता है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं अफ़वाह की। अफ़वाह आग की तरफ़ फैलती है। आज के सोशल मीडिया के दौरा में तो अफ़वाह आग से भी ज़्यादा तेज़ी से फैल जा रही है। बॉलीवुड की कई जोड़ियाँ पिछले कुछ सालों में बनी हैं तो वहीं कई पुरानी जोड़ियाँ टूट भी गयी हैं। कभी जिनके रिश्तों की लोग मिसाल दिया करते थे आज वो लोग अलग-अलग अपना जीवन बसर कर रहे हैं। इन्ही में से एक हैं बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार ऋतिक रोशन।

ज़ोरों पर चल रही है ऋतिक और सुज़ैन के शादी की चर्चा:

आपकी जानकारी के लिए बता दें ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में ग्रीक गॉड के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही ऋतिक बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता भी हैं। आजकल सोशल मीडिया से लेकर कई न्यूज़ चैनलों पर इनकी और सुज़ैन खान की दुबारा शादी की चर्चा ज़ोरों से चल रही है। ऋतिक और सुज़ैन तलाक़ के बाद एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। अपने बच्चों को समय देने के लिए दोनो को कई मौक़ों पर साथ-साथ भी देखा जा सकता है। लेकिन इन दिनों यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि दोनो बच्चों के लिए फिर से शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

दोनो की प्राथमिकता है बच्चों का बेहतर भविष्य:

 

हाल ही ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ़ सुज़ैन खान और बेटे ऋदान के साथ फ़िल्म देखने पहुँचे। इनकी तस्वीरें और फ़ोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद साफ़ हो जाता है कि दोनो भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनो एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। ऋतिक और सुज़ैन की दुबारा शादी के बारे में बात करें तो एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक और सुज़ैन शादी के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। दोनो की प्राथमिकता अभी अपने बच्चों की बेहतर परवरिश करना है और उन्हें एक बेहतर भविष्य देना है।

शादी के 14 साल बाद लिया था तलाक़ का फ़ैसला:

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक और सुज़ैन के परिवार वाले भी यही चाहते हैं कि दोनो की दोस्ती एक बार फिर शादी के मुक़ाम तक पहुँच जाए। लेकिन अभी इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर दोनो की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है। ऋतिक और सुज़ैन के लिए इस समय सबसे ज़रूरी उनके बच्चों का भविष्य है। इसी की वजह से दोनो छुट्टियों और मूवीज़ देखने भी साथ-साथ जाते हैं। जानकारी के अनुसार ऋतिक और सुज़ैन की शादी 2000 में हुई थी। दोनो बचपन से ही एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। बाद में दोनो ने शादी कर ली और 14 साल बाद तलाक़ लेने का फ़ैसला भी कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button