मनोरंजन

ईशा की पार्टी में छाया रहा ‘अंबानी परिवार’, नीता अंबानी समेत दोनों बहुओं ने चुरा ली लाइमलाइट

देश का सबसे अमीर परिवार ‘अंबानी परिवार’ आए दिन चर्चा में रहता है। जब भी अंबानी परिवार में किसी प्रकार का फंक्शन इवेंट होता है तो इसमें खास जश्न देखने को मिलता है। अब इसी बीच ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पिरामल के घर उनके जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया की वेलकम पार्टी रखी गई थी जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ। इस दौरान ईशा अंबानी की भाभी श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट का लुक छाया रहा। तो वहीं ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी ने भी अपने लुक से लाइमलाइट लूट ली। तो आइए देखते हैं फंक्शन से जुड़ी तस्वीरें…

मुकेश और नीता अंबानी
दरअसल, इस ग्रैंड पार्टी में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का लुक काफी शाही था। इस दौरान मुकेश अंबानी ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना हुआ था, साथ ही उन्होंने नेहरू जैकेट पहने हुए अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं इस दौरान नीता अंबानी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आई थी जिसमें मल्टी कलर प्रिंट बने हुए थे जो बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि नीता अंबानी का यह गुजराती लुक काफी चर्चा में रहा।

श्लोका मेहता
वहीं उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता ने भी अपने गुजराती लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। इस दौरान श्लोका मेहता येलो प्लम स्टाइल टॉप के साथ ट्रेडिशनल गुजराती स्कर्ट पहने हुए नजर आ रही थी। इस स्कर्ट पर कलमकारी प्रिंट थी जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी। इसके अलावा उन्होंने डायमंड नेकलेस में चीनी इयररिंग्स पहना हुआ था जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लगी। वही उनका बेटा यानी कि मुकेश अंबानी का पोता मिरर वर्क वाले येलो आउटफिट में नजर आया जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रहा था। पृथ्वी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

isha ambani

राधिका मर्चेंट
अब बात करते हैं मुकेश अंबानी की सबसे छोटी बहू राधिका मर्चेंट के बारे में। बता दें जैसे ही राधिका मर्चेंट ने एंट्री ली तो हर किसी की नजर उन पर टिकी रह गई। इस दौरान राधिका बेहद ही खूबसूरत लुक में नजर आई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखा जा सकता है कि इस दौरान राधिका मर्चेंट ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना हुआ है, इसके अलावा उन्होंने हाथों में चूड़ियां कैरी की हुई थी जिसमें वह खूबसूरत लग रही थी।

isha ambani

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 11 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। कृष्णा और आदिया की तस्वीरें पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बता दे मुकेश अंबानी ने भी इन दोनों बच्चों का ग्रैंड वेलकम किया था। बता दे ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी साल 2018 में हुई थी।

nita ambani

उनकी शादी शाही अंदाज से की गई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इतना ही नहीं बल्कि ईशा अंबानी के पिता मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया था। वहीं साल 2022 में यह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button