अध्यात्म

चांदी के पाये में शुरू हुई शनि की चाल, ये राशियां हो जाएगी मालामाल, गरीबों का भी बदलेगा हाल

शनिदेव न्याय के देवता हैं। वह लोगों को कर्मों के आधार पर अच्छा बुरा फल देते हैं। इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। ऐसा पूरे 30 साल बाद हुआ है। इस राशि में वह ढाई साल तक रहेंगे। इस दौरान वह 0 डिग्री से 30 डिग्री तक भ्रमण करेंगे। वे इस अवस्था में राशि के मुताबिक पाया भी बदलते हैं।

शनि अलग-अलग राशियों में अलग-अलग पाये पर जैसे सोने, ताबां, चांदी और लोहे पर चलते हैं। इस समय वह 3 राशियों में चांदी के पाये में चल रहे हैं। इसका इन तीन राशियों को बहुत लाभ होगा। इन्हें धन की प्राप्ति होगी। करियर में लाभ होगा। कई दुख दूर होंगे। तो चलिए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में शनि का गोचर चांदी के पाये में होना इनके लिए गुड लक लेकर आएगा। इनके सभी कष्ट और दुख धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। करियर में उछाल आएगा। नया बीजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह उत्तम समय चल रहा है।

माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की वजह से गर्व महसूस हो सकता है। नया मकान या नया वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पैसा निवेश करने के लिए भी समय उत्तम है। नौकरी में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि

इस राशि में शनि का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। इसका सीधा लाभ मकर राशि के जातकों को मिलने वाला है। इन्हें अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन के चांस भी बन रहे हैं। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत में सुधार दिखेगा।

कोर्ट कचहरी के मामलों में इन्हें सफलता हाथ लगेगी। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में कोई खुशखबर मिल सकती है। जो लोग कुँवारे हैं उन्हें अच्छा रिश्ता मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फैसले आपके हक में रहेंगे। संतान की ओर से सुख मिलेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

तुला राशि

17 जनवरी को शनि के कुंभ राशि में हुए गोचर से तुला राशि पर चल रही शनि की ढैय्या हट चुकी है। इसके साथ ही शनि इस राशि के चांदी के पाये पर चल रहे हैं। ऐसे में तुला राशि के जातकों को डबल लाभ होगा। भाग्य इनका साथ देगा। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह बिना किसी बाधा के सफल हो जाएगा। सेहत अच्छी रहेगी।

डॉक्टर, इंजीनियरिंग और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा। शादीशुदा जीवन में खुशहाली आएगी। आपसी मनमुटाव दूर होंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर निकल सकते हैं। जॉब और बीजनेस में लाभ हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button