बॉलीवुड

भाई-बहन कम और बाप-बेटी, मां-बेटी ज्यादा लगते हैं ये सितारें, इनके बीच है उम्र का बड़ा फासला

T1: अर्पिता से 24 साल बड़े हैं सलमान खान, देखें बॉलीवुड के वह भाई-बहन जिनके बीच है उम्र का बड़ा फासला

T2: पूजा-आलिया से लेकर सलमान-अर्पित तक अपने भाई-बहनों से बहुत बड़े हैं ये सितारें, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड सितारें और उनका परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। फिर भले परिवार का सदस्य फिल्मों में एक्टिव न हो, लेकिन उनके चर्चे हर तरफ छाए रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड परिवार के उन भाई बहनों से मिलाने जा रहे हैं जिनके बीच उम्र का फासला कुछ ज्यादा ही है। आमतौर पर भाई बहनों के बीच 1 साल से लेकर 6-7 साल तक का एज गैप होता है। लेकिन इन सितारों के केस में 24 साल तक का अंतर देखने को मिलता है।

पूजा भट्ट और आलिया भट्ट

पूजा और आलिया आपस में सौतेली बहनें हैं। पूजा महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण की बेटी है। वहीं आलिया महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी है। पूजा वर्तमान में 50 साल की है, जबकि आलिया 29 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों में 21 साल का एज गैप हुआ। सौतेली बहने होने के बावजूद दोनों में आपस में बहुत प्यार है।

आर्यन खान और अबराम खान

आर्यन और अबराम बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे हैं। आर्यन का जन्म 13 नवंबर 1997 में हुआ था। वे 24 साल के हैं। वहीं अबराम 2013 में सरोगेसी से पैदा हुआ थे। वह अभी लगभग 8 साल का है। मतलब आर्यन और अबराम के बीच पूरे 16 साल का अंतर है।

सनी देओल और ईशा देओल

सनी देओल और ईशा देओल आपस में सौतेले भाई बहन है। हालांकि इसके बावजूद दोनों के रिश्ते काफी अच्छे हैं। सनी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ था। वे 65 साल के हैं। वहीं उनकी सौतेली बहन धर्मेंद्र की दूसरी बीवी हेमा मालिनी की बेटी है। 2 नवंबर 1981 को पैदा हुई थी। वह 41 साल की हैं। दोनों में 26 साल का अंतर है।

शाहिद कपूर और ईशान खट्टर

शाहिद और ईशान भी सौतेले भाई हैं। शाहिद पंकज कपूर और नीलिमा आजम के बेटे हैं। उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को हुआ था। वह 41 साल के हैं। वहीं ईशान नीलिमा आजम और उनके दूसरे पति राजेश खट्टर के बेटे हैं। वह 1 नवंबर 1995 को पैदा हुए थे। वे 26 साल के हैं। इस तरह दोनों में 15 साल का अंतर हुआ।

सारा अली खान और तैमूर अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा 12 अगस्त 1995 को पैदा हुई थी। वह 26 साल की हैं। वहीं तैमूर सैफ और करीना कपूर के बेटे हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था। वह अभी लगभग 5 साल के हैं। इस तरह दोनों में 21 साल का अंतर है। तैमूर के सौतेला भाई होने के बावजूद सारा उससे बहुत प्यार करती है।

अर्जुन कपूर और खुशी कपूर

अर्जुन कपूर बोनी कपूर और मोना शूरी के बेटे हैं। वे 26 जून 1985 को पैदा हुए थे। वे 36 साल के हैं। वहीं खुशी कपूर बोनी कपूर और उनकी दूसरी बीवी श्रीदेवी की बेटी हैं। वह 5 नवंबर 2000 में पैदा हुई थी। इसलिए वह लगभग 21 साल की हैं। दोनों में 16 साल का अंतर है।

सलमान खान और अर्पिता खान

सलमान खान सलीम खान और सुशीला चरक के बेटे हैं। वे 27 दिसंबर 1965 को पैदा हुए थे। उनकी उम्र 56 है। वहीं अर्पिता को सलीम खान से रोड पर से उठाकर गोद लिया था। लेकिन सलमान उन्हें अपनी सगी बहन से भी बढ़कर चाहते हैं। अर्पिता लगभग 32 साल की हैं। ऐसे में दोनों में 24 साल का अंतर हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button