अध्यात्म

महारानियों वाली लाइफ जीती है इस अंग पर तिल वाली लड़कियां, ससुरालवालों को कर देती है मालामाल

कहते हैं व्यक्ति का शरीर और उसकी बनवाट उसके बारे में बहुत कुछ कहती है। सामुद्रिक शास्‍त्र भी इस बात को मानता है। यह शरीर की बनावट, तिल और चिह्नों के आधार पर आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता देता है। शरीर के अंगों पर मौजूद तिल के आधार पर भी आप व्यक्ति के बारे में सारी डिटेल्स जान सकते हैं।

सामुद्रिक शास्‍त्र में बताया गया है कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद तिल का क्या मतलब होता है। यह कितने शुभ या अशुभ होते हैं। खासकर महिलाओं पर इसका क्या असर पड़ता है। उनके शरीर पर मौजूद तिल को देखकर आप उनके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

माथे पर तिल

सामुद्रिक शास्‍त्र की माने तो जिन माथे पर तिल होना अच्छे भाग्य की निशानी होता है। ऐसी महिलाएं जीवन में कुछ बड़ा हासिल करती हैं। वह एक अच्छी लीडर साबित होती हैं। उनके अंदर कॉन्फिडेंस की को कमी नहीं होती है। यह महिलाएं अपने हुनर के दम पर लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं।

गर्दन पर तिल

सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार गर्दन पर तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसी लड़कियां बड़े-बड़े सपने देखती हैं उर उन्हें पूरा भी करती हैं। ये जीवन में कभी हार नहीं मानती हैं। मेहनत करने से नहीं डरती हैं। सामने आने वाली हर मुसीबत का डटकर सामना करती है। ये अपनी मेहनत से लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं। ये खुद्दार होती हैं। किसी के सामने झुकती नहीं हैं।

ठुड्डी पर तिल

ठुड्डी पर तिल होना बड़ा शुभ माना जाता है। इस तरह की महिलाएं बड़ी आकर्षक और सुंदर होती हैं। यह अपने व्यक्तित्व से किसी का भी मन मोह लेती हैं। यह अपने पार्टनर को बहुत प्यार देती हैं। इन्हें लाइफ में कभी कोई कमी नहीं होती है। यह अपने संघर्ष से अपनी किस्मत लिखती हैं।

कमर पर तिल

सामुद्रिक शास्‍त्र कहता है कि कमर पर तिल का होना अच्छा संकेत माना जाता है। जिन महिलाओं की कमर पर तिल होता है उनकी किस्मत में ढेर सारा पैसा लिखा होता है। इस तरह की महिलाएं लाइफ में बहुत धन, वैभव और ऐश्वर्या पाती हैं। यह रानी की तरह जीवन जीती हैं। लाइफ में बहुत सफलता पाती हैं।

कंधे पर तिल

सामुद्रिक शास्‍त्र की माने तो कंधे पर तिल होना भी शुभ होता है। यह लग्जरी लाइफ को दर्शाता है। इस तरह की महिलाएं लाइफ में सारी भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद लेती हैं। इन्हें लाइफ में ढेरों खुशियां मिलती है। यह जिस घर में जाती हैं वहां सबकी किस्मत चमका देती हैं। इन्हें जीवन में वह सबकुछ मिलता है जिसकी चाह होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button