मनोरंजन

सपना चौधरी का गाना बजते ही सबकुछ भूल गई दुल्हन, बारातियों के सामने लगाए ठुमके – Video

डांस एक ऐसी चीज है जिसे करने का शौक हर किसी को होता है। बस कोई अकेले में नाचना पसंद करता है तो कोई बिना किसी शर्म के खुले में डांस करता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दूसरों को डांस करता देखने में बड़ा मजा आता है। यही वजह है कि डांस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। फिर इन दिनों शादी का सीजन है तो दूल्हा दुल्हन के डांस (bride groom dance) भी देखने को मिल जाते हैं।

सपना चौधरी के गाने पर खूब नाचे दूल्हा-दुल्हन

डांस की बात निकली ही है तो आप सभी हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी को तो जरूर जानते होंगे। सपना के डांस और गाने काफी फेमस है। शादियों में तो ये जरूर बजते हैं। इनमें सपना का गाना ‘गाने तेरी आंख्या का यो काजल’ तो काफी पॉपुलर है। इसके बिना हर शादी या पार्टी अधूरी मानी जाती है। जब भी कोई डांस करता है तो इस गाने की फरमाइश जरूर करता है।

हाल ही में एक शादी में भी सपना चौधरी का ये गाना बजने लगा। बस फिर क्या था इसे सुनकर दूल्हा और दुल्हन दोनों ही खुद को रोक नहीं पाए। दोनों ने डांस फ्लोर पर आकर आग लगा दी। साथ मिलकर ऐसा डांस किया कि लोग देखते रह गए। दूल्हा और दुल्हन को एक साथ डांस करना काफी पसंद आया। वीडियो में उनके चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है।

लोगों को पसंद आई जोड़ी

दूल्हा और दुल्हन का यह धमाकेदार डांस अब सोशल मीडिया पर भी बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग बार बार देख रहे हैं। साथ ही कमेंट्स में दूल्हा दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘ये देख खुशी हुई कि आजकल दुल्हन को भी खुलकर नाचने और एन्जॉय करने दिया जाता है।’

फिर दूसरे ने कहा ‘आप इनके डांस स्टेप्स मत देखिए। दोनों का प्यार और खुशी देखिए। इनकी जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है’ बस ऐसे ही और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे। कुल मिलाकर हर किसी को ये डांस अच्छा लगा। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के दूल्हा-दुल्हन का ये शानदार डांस देख लीजिए।

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो:

वैसे आप लोगों को दूल्हा दुल्हन की ये जोड़ी और इनका डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button