राशिफल

मासिक राशिफल : जुलाई के महीने में इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, 2 का बना रहा है राजयोग

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की जुलाई का महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको जुलाई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें Rashifal July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों के लिए यह पूरा माह संघर्षपूर्ण रहेगा। परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां आप निभाएंगे। कुछ अवसरों का आपको फायदा मिलेगा। आपकों अपने स्वभाव के ऊपर खास ध्यान रखने की आवश्यकता है अन्यथा गुस्से की बढोत्तरी के कारण किसी से मतभेद हो सकता है। अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए यह महीना अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : इस महीने आपका करियर ऊँचाई को छूएंगा।

हेल्थ के विषय में : मधुमेह से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन महीना है। घर में बदलाव लाने की जरुरत महसूस कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियाँ झेलनी पड़ेंगी। पढाई-लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। पत्रकारिता से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। परिवार और ऑफिस के कुछ लोगों से आपकी नहीं बनेगी। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

करियर के विषय में : इस महीने शिक्षकों को शैक्षणिक कामों में सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। कोई नई शुरुआत भी हो सकती है। किसी भी मसले को हल्के में मत लें, बेहिचक सवाल करें। कुछ मामूली गलतियाँ आपको परेशान कर सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचें। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।

प्यार के विषय में : जो लोग जीवनसाथी की तलाश मैं है उनके लिए महीना अच्छा है।

करियर के विषय में : मिथुन राश‍ि वालों को व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में कमजोरी की स्थिति उभरने से परेशान होगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आप अपने प्रयासों से ऐसी कुछ स्थितियां पैदा करने में सफल रहेंगे, जिनसे भविष्य में आपको पैसों की कमी महसूस नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। आपको भाग्य का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वजनों से विवाद में भी न पड़े व कटु शब्दों का प्रायोजन न करें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधित मामलों में यह महीना काफी अनुकूल रहेगा। आप अधिकांश समय अपने प्रियतम के साथ बिताएंगे।

करियर के विषय में : जॉब में विवादों से बचने का प्रयास करें। व्यापार में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी।

हेल्थ के विषय में : खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। सांस के रोगी सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों के लिये यह माह सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। पैसों को लेकर कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में चल रही यात्रा में आपको घुमने का भी भरपुर मौका मिल सकता है। पत्नी से शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ बेहतर रहेगी। प्रेम में वादा निभाने पर कायम रहेंगे।

करियर के विषय में : आप जो बिजनेस कर रहे हैं उसका जुलाई में विस्तार कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के प्रति लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के इंजीनियर्स के लिए यह महीना काफी फायदेमंद है। कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा की वृद्धि के लिए सुअवसर प्राप्त होंगे। इस समय हड़बड़ी में कोई भी निर्णय न लें। धैर्य एवं विवेक से काम लें और अपनी योजनाओं पर अमल करने का प्रयास करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में विरोधी रुकावटें डाल सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।

करियर के विषय में : इस महीने आपका करियर नए रूप में उभर के आएगा। दफ्तर में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य आपका आमतौर पर अच्छा बना रहेगा, लेकिन शरीर में आलस्य की बढोत्तरी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। ईर्ष्या का अनुभव करेंगे व हाथ में लिए हुए कार्यों में नुकसान एवं द्रव्य की हानि हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध संभव हैं। मित्रजनों एवं रिश्तेदारों से व्यवहार करने में सावधानी रखें।

प्यार के विषय में : लवमेट के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। मन में नए विचार आएंगे।

करियर के विषय में : पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट लेने से बचें। पढ़ाई में ध्यान लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। महीने के आखिर में आपके स्वास्थ्य गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों के लिये यह माह मिलेजुले परिणाम लेकर आने के संकेत कर रहा है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यवसाय मंदा चलेगा। रोजगार में उन्नाति के अवसर मिलेंगे। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक झगड़ा-विवाद और मानसिक क्लेश हो सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन के यह सबसे रुमानी महीना हो सकता है।

करियर के विषय में : इस महीने बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए यह महीना वृश्चिक राशि वालों एक लिए अच्छा बना हुआ है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जुलाई में कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी में पदोन्नत्ति के योग है, उच्चाधिकारी से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए यह महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

करियर के विषय में : व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : रोगों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों के लिये यह माह अच्छा रहने के आसार हैं। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। समय व स्थिति के अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। माह के शुरुआत से ही अनजाना सा भय सताएगा। किसी को कटु शब्द न कहें। बंदरों को भीगे हुए चने व गुड़ खिलाएं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ किसी रोमांचक स्थल की सैर पर आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

करियर के विषय में : जुलाई में व्यापार व्यवसाय में अनुकूल वातावरण बनेगा।

हेल्थ के विषय में : भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले इस महीने आपको अनुकूल पुरुस्कार दिलवाएंगे। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा और घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। पैसों को लेकर कोई समस्या आपके सामने खड़ी हो सकती है। मित्रों से हास-परिहास एवं स्त्रीवर्ग से अधिक सुख की प्राप्ति भी होगी। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ कहीं जाने का मूड बनेगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स किसी खास बात को लेकर टेंशन में रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : शरीर में कमजोरी महसूस होगी। बेहतर रहेगा कि अच्छा खाएं- पीएं और नींद पूरी करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने व्यापार में उन्नति होगी एवं आर्थिक धनलाभ भी रहेगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें। बेवजह की चिंता सिर्फ आपका कीमती समय बर्बाद करेगी। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाज़ी बिल्कुल भी ना करें, हानि हो सकती है।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए पढाई करने का बहुत अच्छा समय है, प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करेगें।

हेल्थ के विषय में : स्नायु और पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।

आपने मासिक राशिफल जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button