अध्यात्म

इस चीज को घर रखने से प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी, आजीवन करती है आपके घर निवास, बरसता है पैसा

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। कहते हैं यदि आप ने मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर लिया तो आपकी धन से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाती है। यही वजह है कि लोग लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। हर कोई यही चाहता है कि उनके घर मां लक्ष्मी का स्थायी निवास हो जाए। आज हम आपको इसका एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

मां लक्ष्मी के पास रखें दक्षिणावर्ती शंख

लगभग सभी के घर मां लक्ष्मी की एक तस्वीर या मूर्ति जरूर होती है। यदि आपके घर नहीं है तो इसे शुक्रवार के दिन ले आएं। इस तस्वीर या मूर्ति को अपने पूजा घर में रख दें। अब आपको इसके पास एक खास चीज रखनी होगी। ये चीज मां लक्ष्मी की पसंदीदा चीजों में से एक है। आपको मां लक्ष्मी के पास दक्षिणावर्ति शंख रखना होगा।

दक्षिणावर्ति शंख बेहद दिव्य और पवित्र माना जाता है। यह शंख दाई तरफ खुला रहता है। इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। वहीं इसकी नियम से रोज पूजा पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। वह आपको मनचाहा फल देती है। इतना ही नहीं आपके घर मां लक्ष्मी का स्थायी निवास भी हो जाता है। तो चलिए इस दक्षिणावर्ती शंख की पूजा के नियम जान लेते हैं।

शंख में जल भकरकर करे छिड़काव

मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती है जहां सकारात्मक ऊर्जा होती है। उन्हें नकारात्मक ऊर्जा वाले घर पसंद नहीं होते हैं। इसलिए आपको दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर रखना चाहिए। यदि आप इसमें गंगाजल भरकर रख सकें तो और भी अच्छी बात है। अन्यथा नॉर्मल जल में गंगाजल की कुछ बुंदे भी डाल सकते हैं।

अब आपको शंख में भरे इस जल से पूरे घर में छिड़काव करना है। इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। आपके घर सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा ही रहेगी। ये चीज मां लक्ष्मी को आपके घर आकर्षित करेगी। फिर वह यहां लंबे समय तक रहेंगी। इससे आपको धन से जुड़े कई लाभ होंगे।

शंख के सामने करे पूजा और मंत्र जाप

आपको इस दक्षिणावर्ती शंख की रोज सुबह शाम नियमित रूप से पूजा करनी है। इसके आगे धूप बत्ती भी करना है। इससे मां लक्ष्मी खुश होगी और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखेगी। आप इस शंख को मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति के पास रखें। इसे लाल रंग का कपड़ा बिछाकर इसके ऊपर रखें। इसमें आप गंगाजल और कुश भी रख सकते हैं।

इस शंख की पूजा पाठ करने के बाद आपको एक आसन पर बैठकर शंख और मां लक्ष्मी के सामने एक मंत्र का जाप करना है। ये मंत्र है ‘ॐ श्री लक्ष्मी सहोदराय नमः’। आपको यह मंत्र का जाप कम से कम 5 माला का करना है। इस दौरान मंत्र जपने के बाद आप मां लक्ष्मी को अपनी मनोकामना या परेशानी भी बता सकते हैं। वह आपकी फ़रियाद जरूर सुनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button