दिलचस्प

इंडिया की सबसे हसीन IAS ने की दूसरी शादी, दूल्हे पर लग चुका है पत्रकार की जान लेने का आरोप

सोशल मीडिया के इस जमाने में आईएएस भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। उदाहरण के लिए आईएएस टीना डाबी अपनी दो-दो शादियों को लेकर चर्चा में रहीं। अब इसी कड़ी में आईएएस डॉ रेनू राज (IAS Dr Renu Raj) भी शामिल हो गई है। वह इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि IAS रेनू राज कौन है और उन्होंने दूसरी शादी किस से की है।

भारत की सबसे सुंदर IAS ने की दूसरी शादी

आईएएस रेनू राज को भारत की सबसे सुंदर IAS भी कहा जाता है। वह अपनी सुंदरता के चलते सोशल मीडिया पर बड़ी छाई रहती है। युवा लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने हाल ही में IAS श्रीराम वेंकटरमन (Sriram Venkitaraman) से शादी की है। यह रेनू राज की भले दूसरी शादी हो लेकिन IAS श्रीराम वेंकटरमन की पहली शादी ही है।

कपल ने एक निजी समारोह में बड़े ही सादे ढंग से शादी की। इस शादी में इनके रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल रहे। शादी में बहुत कम मेहमानों को बुलाया गया था। यह शादी एर्नाकुलम के एक मंदिर में हुई। इन्होंने शादी की सूचना भी अपने कारीबियों को व्हाट्सएप पर दी थी।

नए पति भी हैं IAS

रेणु राज (Renu Raj) मूल रूप से कोट्टायम की रहने वाली हैं। वहीं उनके पति श्रीराम वेंकटरमन (Sriram Venkitaraman) कोच्चि के निवासी हैं। वेंकटरमन को साल 2012 में आईएएस का ओहदा मिला था। वहीं रेनू राज साल 2014 की बैच की आईएएस है।

रेणु राज और श्रीराम वेंकटरमन दोनों में ही एक चीज कॉमन रही। पहले दोनों ने अपनी डॉक्टरी की परीक्षा पूर्ण की और फिर सिविल सेवा परीक्षा दी। अब रेणु राज अलाप्पुझा जिला में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। दूसरी तरफ उनके पति श्रीराम वेंकटरमन केरल राज्य चिकित्सा सेवा निगम के MD के पद पर हैं।

लग चुका है पत्रकार को मारने का आरोप

IAS रेनू राज अपनी दूसरी शादी में काफी खुश दिखाई दी। उनकी पहली शादी अपने एक साथी डॉक्टर संग हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद उनकी आपस में बनी नहीं। फिर इनका तलाक हो गया। और अब रेनू ने एक बार फिर शादी कर ली है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी ये दूसरी शादी लाइफ टाइम टिकेगी।

रेनू राज के नए पति श्रीराम वेंकटरमन एक बार जेल की हवा भी खा चुके हैं। यह 2019 का मामला है। तब उन्हें तेज गति से कार चलाने और एक गाड़ी को टक्कर मारने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। इस हादसे में एक पत्रकार की जान भी चली गई थी। इन आरोपों के बाद उन्हें सेवा से निलंबित भी कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button