बॉलीवुड

एक बच्चे से नहीं भरा भारती सिंह का पेट, दूसरे बच्चे की प्लानिंग शुरू, बताया कब होगी सेकंड डिलीवरी

भारती सिंह (Bharti Singh) की गिनती देश के मशहूर कॉमेडियन में होती है। वे अपनी चुलबुली और मजेदार बातों से लोगों को खूब हंसाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बड़ी तगड़ी है। फैन उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उनकी निजी जिंदगी की जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। भारती 3 अप्रैल, 2022 को मां बनी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। वे और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बेटे को गोला कहकर पुकारते हैं।

दोबारा मां बनना चाहती है भारती

भरती को भले बेटा हुआ हो, लेकिन उन्होंने डिलीवरी के पहले बेटी पाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे तो एक बेटी ही चाहिए। लेकिन अब भगवान ने उन्हें बेटा दे दिया। ऐसे में वह वह एक बार फिर से मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की योजना मीडिया में जगजाहिर की। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें ये दूसरा बच्चा बेटी के लिए चाहिए।

दरअसल भारती ने हाल ही में पैपराजी के साथ अपने सेकंड चाइल्ड और दो बच्चों के गैप को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि “उनके बेटे गोला को एक बहन की जरूरत है। मुझे भी एक बेटी चाहिए। हालांकि इसमें अभी थोड़ा समय है। दो बच्चों के बीच दो साल का गैप होना चाहिए। यदि भाई है तो बहन भी तो होना चाहिए। वहीं बहन है तो भाई का होना भी जरूरी है।”

इसलिए नहीं दिखाया बेटे का चेहरा

भारती ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा मीडिया या फैंस को नहीं दिखाया है। इसे लेकर उनका कहता है कि “मेरा बस चलता तो मैं पहले दिन ही बेटे का चेहरा दिखा देती है। लेकिन घर के बड़े बुजुर्गों का कहना है कि अभी बेटे का चेहरा मत दिखाओ। नजर लग जाएगी। 40 दिन हो जाने दो। फिर चेहरा दिखा देना। अब 40 दिन वैसे भी जल्द होने वाले हैं। फिर मैं फौरन बच्चे के सभी फोटोज साझा कर दूँगी।”

भारती आगे कहती है “लोगों का कहना है कि बच्चे का चेहरा जल्दी दिखा दो तो नजर लग जाती है। लेकिन मेरे ख्याल से जो प्यार करते हैं उनकी नजर नहीं लगती है। उनका बस प्यार ही मिलता है। लेकिन हमे बड़े बुजुर्गों की बातों का भी सम्मान करना होता है। इसलिए चेहरा अभी तक नहीं दिखा पाई।”

काम की बात करें तो भारती ‘द खतरा-खतरा शो’ (The Khatra Khatra Show) होस्ट कर रही है। इस शो में उनके पति हर्ष भी को-होस्ट हैं। आमतौर पर महिलाएं डिलीवरी के बाद सवा महीने तक काम पर नहीं जाती हैं।

लेकिन भरती डिलीवरी के 12वें दिन ही काम पर लौट आई थी। भारती और हर्ष 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की लव स्टोरी ‘कॉमेडी सर्कस’ शो पर शुरू हुई थी। यहां हर्ष भारती के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button